फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of setubandhasana in hindi

गले की खराश को दूर करने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Wed, 05 May 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 05 May 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
advantages of setubandhasana in hindi
setu bandhasana - फोटो : Social Media

इस आसन में शरीर की मुद्रा किसी सेतु के समान दिखाई पड़ती है इसलिए इसे सेतुबंधासन कहा जाता है। ये आसन गले की मांसपेशियों को गजब की मसाज देता है। गले की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से खराश की समस्या दूर होती है इसलिए इन दिनों तो इसका अभ्यास करना ही चाहिए। यह आसन बड़े और छोटे सभी कर सकते हैं और बड़ी आसानी से कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानते हैं सेतुबंधासन करने का सही तरीका एवं लाभ।

विज्ञापन

विधि-

सेतुबंधासन करने के लिए योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। सांसो की गति को सामान्य रखें। इसके बाद हाथों को बगल में रख लें। अब धीरे-धीरे पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास ले आएं। हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान हाथ जमीन पर ही रहेंगे। कुछ देर के लिए सांस को रोककर रखें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस जमीन पर आएं। पैरों को सीधा करें और विश्राम करें। 

विज्ञापन

लाभ-

-पीठ की मासपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही उन्हें आराम पहुंचता है।

-पीठ, छाती व गर्दन में अच्छा खिंचाव पैदा होता है जिससे कि गले की खराश भी दूर होती है।

-अवसाद, तनाव, चिंता आदि से राहत दिलाता है। 

-फेफड़ों को खोलने के साथ ही थायरोइ़ड की समस्या को दूर करता है।

-पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायता करता है।

-मासिक धर्म व रजोनिवृति के दौरान मदद करता है।

-उच्च रक्त चाप, अस्थमा, ऑस्टियोपोरोसिस व साइनस के लिए लाभदायक

सावधानियां-

यदि आपको कमर या गर्दन में कोई तकलीफ है तो इस आसन का अभ्यास न करें और गर्भावस्था में भी प्रशिक्षक की गैर मौजूदगी में इसका अभ्यास न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed