फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of marjariasana in hindi

पीठ के दर्द को दूर करने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Sun, 02 May 2021 08:22 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 02 May 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
advantages of marjariasana in hindi
मार्जरी आसन - फोटो : social media

मार्जरी आसन का नाम शब्द मार्जार से बना है जिसका कि अर्थ बिल्ली होता है। इस आसन में बिल्ली की तरह ही शरीर की मुद्रा बनाते हुए खिंचाव लाना होता है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया। आजकल की दिनचर्या के कारण कई सारे लोग पीठ में दर्द की शिकायत करते हैं, ऐसे में यह आसन उन लोगों के लिए रामबाण से कम नहीं है। आइए जानते हैं मार्जरी आसन को करने की विधि एवं इससे होने वाले लाभ। 

विज्ञापन

विधि-
मार्जरी आसन करने के लिए घुटनों और हाथ के बल आकर घोड़े जैसी मुद्रा लें। कमर को बाहर तरफ की ओर खींचे। इतना खींचे कि पीठ में खिंचाव आने लगे। सांस लेते हुई सिर को ऊपर की तरफ, छत की ओर ले जाएं। ऐसा करने पर आपको छाती में खिंचाव महसूस हो सकता है। अब कमर को थोड़ा ढीला छोड़ें और सिर को छाती की तरफ लाएं। इन दोनों मुद्राओं को लगभग 30 सेकंड के लिए करते रहें। 

विज्ञापन

लाभ-

-मार्जरी आसन करने से पेट और कमर का मोटापा कम होता है। 

-दमा के मरीजों के लिए यह आसन बेहद लाभदायक साबित होता है। 

-पीठ के दर्द में भी इस आसन के अभ्यास से राहत मिलती है। 

-रीढ़ की हड्डी और पेट के अंगों के कार्य को ठीक करता है। 

-प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाता है। 

सावधानियां- 
मार्जरी आसन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अचानक कमर को ऊपर की ओर न खींचे। गर्भावस्था में योग प्रशिक्षक की मौजूदगी में ही इसका अभ्यास करें। गर्दन में यदि चोट आई हो तो आसन का अभ्यास न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed