फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages and steps of anulom vilom in hindi

सांस लेने में कठिनाई होने पर प्रतिदिन करें इस प्राणायाम का अभ्यास

Fri, 07 May 2021 02:15 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 07 May 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
advantages and steps of anulom vilom in hindi
अनुलोम- विलोम - फोटो : Social Media

इन दिनों बहुत जरूरी है कि हम सभी यदि अपने घर से बाहर आते- जाते न हो, तब भी हम अनुलोम-विलोम का अभ्यास जरूर करें। अनुलोम-विलोम करना बहुत अधिक कठिन भी नहीं है और इसके फायदे बहुत सारे हैं। कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए इसका प्रयास बहुत आवश्यक है और यदि कोरोना के बाद भी किसी व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, तब भी इसका अभ्यास अवश्य करें। आइए जानते हैं इसे सही ढंग से करने का तरीका एवं होने वाले लाभ।

विज्ञापन

अनुलोम-विलोम ऐसे करें- 
सबसे पहले तो अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठ जाएं। अपने बाएँ हाथ को बाएँ घुटने पर रखें, हथेली को ऊपर की ओर रखें। अब अपनी दोनों भौहों के बीच में तर्जनी और मध्यमा को रखें। साथ ही अनामिका और सबसे छोटे ऊंगली को अपने बाएं नथुने पर और अंगूठे को दाहिनी नासिका पर रखें। अब अनामिका और छोटी उंगली का इस्तेमाल करके अपनी बाईं नासिका को खोलने और बंद करने की कोशिश करें। अंगूठे से बाईं नासिका को बंद करके दाईं नासिका से सांस छोड़ें। अब यही प्रक्रिया अब दाईं नासिका से दोहराएं। एक नासिका को खुला छोड़कर उससे सांस लिजिए और दूसरी से सांस छोड़िए। इस तरह 8-10 बार करें। अपनी आंखें पूरी तरह से बंद रखें। 

विज्ञापन

लाभ-

  • सांस लेने में आने वाली कठिनाइयां दूर होती हैं। 

  • यदि एक जगह ध्यान नहीं लग पाता है तो इस प्राणायाम का अभ्यास एकाग्रता लाने में सहायता करता है।

  • तनाव को दूर भगाने में मदद करता है। 

  • हमारी भावनाओं और विचारों को संतुलित करने में लाभदायक है। 

  • रक्त में ऑक्सीजन लेवल को कम नहीं होने देता है।  

  • नाड़ियों की शुद्धि करता है और उनको स्थिर करता है।

  • जिन लोगों को बहुत अधिक सोचने की आदत है, उनके मन को वर्तमान में रखने का प्रयास करता है। 

 इन बातों का रखें ध्यान-
उंगलियों को नाक पर हल्के से रखें, बहुत अधिक दबाव न दें। आराम से सांस लें। सांस लेने में नाक का प्रयोग करें। मुंह से सांस न लें। ध्यान रखें कि सांस छोड़ने का समय साँस लेने से अधिक लंबा हो और धीरे से सांस को बाहर छोड़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed