फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Union Budget 2024 Govt Boost Religious Tourism Vishnupad, Mahabodhi Temple Corridors To Be Developed

Union Budget 2024: काशी की तर्ज पर बिहार में बनेगा महाबोधि, इन राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार

Tue, 23 Jul 2024 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Jul 2024 01:01 PM IST
सार

आइए जानते हैं बिहार और उड़ीसा के पर्यटन स्थलों के बारे में जिन्हें पूर्ण बजट 2024-25 में बढ़ावा दिए जाने की मोदी सरकार की योजना है।

विज्ञापन
Union Budget 2024 Govt Boost Religious Tourism Vishnupad, Mahabodhi Temple Corridors To Be Developed
बजट 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट सदन में पेश हुआ। आम बजट 2024-25 में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं, कृषि क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े ऐलान किए गए। देश के विकास में पर्यटन की भी बड़ी भूमिका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं की। धार्मिक पर्यटन पर फोकस करते हुए बिहार और उड़ीसा के पर्यटन को सौगात दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि काशी की तर्ज पर बिहार के महाबोधि मंदिर का निर्माण होगा। विष्णुपद कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। साथ ही नालंदा टूरिस्ट सेंटर को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं मंदिरों, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और देश की धरोहरों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में घोषणा की गई।

विज्ञापन


आइए जानते हैं बिहार और उड़ीसा के पर्यटन स्थलों के बारे में जिन्हें पूर्ण बजट 2024-25 में बढ़ावा दिए जाने की मोदी सरकार की योजना है।

बिहार पर्यटन को बढ़ावा


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यटन को देश की सभ्यता का हिस्सा बताते हुए भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की सरकार की मंशा उजागर की, ताकि रोजगार के अवसर पैदा हो सके, साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी अवसर खुलें।
विज्ञापन


उन्होंने बिहार में राजगीर और नालंदा के लिए एक व्यापक विकास पहल की घोषणा की। नालंदा टूरिस्ट सेंटर बनाने का एलान किया। नालंदा में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके लिए हाल ही में नालंदा विश्वविद्यालय में नए कैंपस की शुरुआत हुई। वहीं अब नव नालंदा महाविहार, सूर्य मंदिर, नालंदा पुरातत्व संग्रहालय, ह्वेन त्सांग मेमोरियल हाॅल आदि को नालंदा टूरिस्ट सेंटर के अंतर्गत लाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाबोधि मंदिर

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद बनारस में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिला। इस कॉरिडोर के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर को विकसित किया गया। बनारस के घाटों का पुनर्जागरण किया गया।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ही बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर का निर्माण होगा। यूनेस्को ने महाबोधि विहार को विश्व धरोहर घोषित किया है। सरकार भी पर्यटन के लिए इस स्थान को विकसित और प्रोत्साहित करेगी।

Union Budget 2024 Govt Boost Religious Tourism Vishnupad, Mahabodhi Temple Corridors To Be Developed
बोधगया का महाबोधि मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विष्णुपद मंदिर

बिहार के विष्णुपद मंदिर को भी वाराणसी के काशी विश्वनाथ की तरह टेंपल कोरिडोर बनाया जाएगा। राजगीर का भी काफी महत्व है। राजगीर के विकास के लिए भी मदद दी जाएगी 

ओडिशा पर्यटन को बढ़ावा 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के साथ ही ओडिशा पर्यटन के लिए भी बड़ा ऐलान किया। ओडिशा पुरी के जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिरों समेत कई धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि यहां प्राचीन शिल्पकला, प्राकृतिक परिदृश्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और प्राचीन समुद्र तट भी हैं। इन सभी को पर्यटन के तौर पर बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने ओडिशा पर्यटन के लिए बजट की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed