Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Top 5 Spiritual Ashrams in India for Peaceful Sawan Travel Religious Destinations

Spiritual Ashrams in India : सावन में आध्यात्मिक यात्रा के लिए भारत के 5 शांत और शक्तिशाली आश्रम

Tue, 29 Jul 2025 03:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Jul 2025 03:36 PM IST
सार

spiritual ashrams in india: इस लेख में आपको भारत के 5 ऐसे आध्यात्मिक आश्रमों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप ना केवल ध्यान और योग का अभ्यास कर सकते हैं, बल्कि अपने भीतर के "मैं" से भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Top 5 Spiritual Ashrams in India for Peaceful Sawan Travel Religious Destinations
ईशा योग केंद्र तमिलनाडु - फोटो : Instagram

विस्तार

Spiritual Ashrams in India: श्रावण मास यानी सावन, भगवान शिव की आराधना और आत्मिक शुद्धि का महीना माना जाता है। इस महीने में केवल व्रत-पूजा ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा और ध्यान साधना का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप शोर-शराबे से दूर कुछ शांत, शक्तिशाली और सकारात्मक ऊर्जा वाले स्थानों की तलाश में हैं, तो भारत के कुछ प्रसिद्ध आश्रम आपकी आत्मा को संपूर्ण विश्राम दे सकते हैं।

विज्ञापन


इस लेख में आपको भारत के 5 ऐसे आध्यात्मिक आश्रमों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप ना केवल ध्यान और योग का अभ्यास कर सकते हैं, बल्कि अपने भीतर के "मैं" से भी जुड़ सकते हैं। सावन के पावन महीने में इन स्थानों की यात्रा एक जीवन बदलने वाला अनुभव बन सकती है।
विज्ञापन



परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन नाम का आश्रम है। गंगा किनारे स्थित यह आश्रम विश्वविख्यात है। यहां योग, ध्यान और गंगा आरती का दिव्य अनुभव मिलता है। इस आश्रम में सावन माह में शिवभक्तों के लिए विशेष कार्यक्रम और मंत्र साधना का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र स्थित है। यह आश्रम सद्गुरु द्वारा स्थापित किया गया है। ईशा योग केंद्र में ध्यान और विज्ञान का समागम है। यहां स्थित 112 फीट ऊंची आदियोगी शिव प्रतिमा बेहद प्रसिद्ध है। सावन के समय विशेष ध्यान सत्र और शिव साधना का आयोजन किया जाता है।


ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिसॉर्ट, पुणे

महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में भी एक आश्रम है, जिसका नाम ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिसाॅर्ट है। अगर आप ध्यान को नए दृष्टिकोण से अनुभव करना चाहते हैं तो यह आश्रम उपयुक्त है। यहां ओशो की डायनामिक मेडिटेशन टेक्निक सिखाई जाती है। सावन में यहां गहन ध्यान रिट्रीट्स आयोजित होते हैं।


रामकृष्ण मिशन आश्रम, बेलूर मठ

पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन आश्रम है। स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित यह आश्रम गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां ध्यान, भजन और सामाजिक सेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक अध्ययन भी कराया जाता है। सावन में शिव को समर्पित मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा होती है।



श्री अरविंद आश्रम, पुदुचेरी

पुदुचेरी में स्थित इस आश्रम में श्री अरविंद और मां की शिक्षाओं के अनुसार ध्यान और साधना करवाई जाती है। यह आश्रम शांति और चित्त की स्थिरता का प्रतीक है। सावन के दौरान यह स्थान श्रद्धालुओं और साधकों के लिए ऊर्जा का केंद्र बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed