फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   this is why you should visit York city in england

इंग्लैंड में दीवारों वाला शहर है यॉर्क, यहां सब खूबसूरत सपने जैसा लगता है

Sun, 20 Jan 2019 03:51 PM IST
मोना नारंग शिप्रा खन्ना, सेलिब्रिटी शेफ
शिप्रा खन्ना, सेलिब्रिटी शेफ Published by: मोना नारंग Updated Sun, 20 Jan 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
this is why you should visit York city in england
york city

एक शेफ होने के नाते मैं उन जगहों के व्यंजनों का आनंद लेती हूं और उन्हें अपने किचन में ट्राई भी करती हूं। मुझे विदेश में जहां भी जाने का मौका मिला, सभी जगह एक खास अपनापन मिला। यूं तो मैं फ्रांस, स्पेन, लंदन, अमेरिका सहित कई जगह जा चुकी हूं, लेकिन मेरे दिल के करीब स्कॉटलैंड और ब्रिटेन हैं। स्कॉटलैंड में एडिनबरा शहर बहुत पसंद है। वहां कैसल्स ही कैसल्स है। वहां जाकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लगता है कि आप अतीत में किसी राजसी जगह आ गए हैं।

विज्ञापन


यहां का एक किस्सा है, जो आज भी बहुत याद आता है। एक रेस्तरां में मैंने वहां के शेफ के साथ कई सारे स्कॉटिश व्यंजन बनाए थे और वहां आने वाले गेस्ट्स को खाना सर्व भी किया था। उन लोगों को वह व्यंजन बहुत पसंद भी आए थे। वह एक ऐसा अनुभव है, जो मुझे आज भी अच्छा महसूस कराता है। इसके अलावा जो मुझे बहुत पसंद है वह है, इंग्लैंड का यॉर्क शहर। यॉर्क को उत्तर-पूर्व इंग्लैंड में दीवारों वाला शहर भी कहते हैं, जिसकी स्थापना प्राचीन रोमनों द्वारा की गई थी। यहां का इतिहास बहुत समृद्ध है। यहां की हर गली में घूमते हुए ऐसा लगता है, मानो समय कहीं पीछे चला गया और आप मध्ययुगीन काल में आ गए हों। सब खूबसूरत सपने जैसा लगता है।
विज्ञापन


यह जगह छोटी जरूर है, लेकिन बहुत खूबसूरत है। यहां पर हॉर्स रेसिंग का बड़ा शौक रहता है सबको। अगर आप भी हॉर्स रेसिंग में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह जगह एकदम सही है। मुझे खुद यह देखना पसंद है, इसलिए भी यह शहर बहुत पसंद है। यॉर्क में सेंट पीटर का कैथेड्रल और मेट्रोपॉलिटिकल चर्च है, जिसे आमतौर पर यॉर्क मिनस्टर के रूप में जाना जाता है। यह उत्तरी यूरोप में सबसे बड़ा चर्च है। इसके अलावा ‘द शैम्बल्स’ यहां की एक पुरानी सड़क है, जिसके किनारे कई सारी लकड़ी से बनी इमारतें हैं। यहां की कुछ इमारतें तो 14वीं शताब्दी की हैं। मुझे लगता है कि पेड़-पौधे, हरियाली तो आपको कई सारी जगह मिल जाएगी, लेकिन ऐसी कुछ ऐतिहासिक रूप से समृद्ध जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए। ऐसी जगहों में आप इतिहास के करीब होते हैं। हर चीज को बारीकी से समझते और परखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगर आप विंटेज ट्रेन, संग्रहालय आदि में दिलचस्पी रखते हैं, तो यहां का नेशनल रेलवे म्यूजियम घूमने के लिए बेहतरीन है। यह ब्रिटेन में रेल परिवहन की कहानी और समाज पर इसके प्रभाव को बताता है। हर रूप से यह एक समृद्ध और खूबसूरत शहर है। इसके अलावा यहां के व्यंजनों का भी जवाब नहीं। घूमने के साथ-साथ यहां के पारंपरिक लाजवाब व्यंजनों के तो क्या कहने। चाहे वह यहां की पुडिंग हो, अदरक वाली बीयर या यहां का स्वादिष्ट चीज। मैं तो जब भी यहां आती हूं, खाने का पूरा स्वाद लेती हूं।


फिलहाल तो 9एक्सएम पर अपने शो ‘स्टारट्रक’ में व्यस्त हूं, इस शो में भी कुछ सेलिब्रिटीज के फूड मोमेंट्स को जानेंगे। और यहां से वक्त मिलते ही, मैं एक और समृद्ध शहर की यात्रा पर जाना चाहूंगी। कुछ और ऐतिहासिक पन्नों को पढ़ना चाहूंगी।
-अंकिता बंगवाल से बातचीत  पर आधारित    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed