फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   This is why Australia is different from other countries

घूमने के लिए दुनिया में ऑस्ट्रेलिया को सबसे अलग बनाती है यहां की आबोहवा

Mon, 04 Feb 2019 07:33 PM IST
मोना नारंग वैभव घुगे, कोरियोग्राफर
वैभव घुगे, कोरियोग्राफर Published by: मोना नारंग Updated Mon, 04 Feb 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
This is why Australia is different from other countries
sydney australia - फोटो : twitter

मुझे प्राकृतिक सुंदरता वाली जगहें बहुत पसंद हैं। मेरी जहां-जहां वर्कशॉप होती है, उन जगहों को देखने-जानने की भी कोशिश करता हूं। इस तरह मैंने भारत समेत दुनिया भर के कई शहरों को देख लिया है। भारत में उत्तर भारत के कई शहरों को देख चुका हूं, चाहे वह आगरा हो या दिल्ली। मैं भारत से बाहर जिन जगहों पर गया हूं, उनमें ऑस्ट्रेलिया प्रमुख है। मैं कई बार ऑस्ट्रेलिया गया हूं। इस दौरान मुझे ऑस्ट्रेलिया के शहरों को घूमने का मौका मिला।

विज्ञापन


मुझे ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर बहुत पसंद आया। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। यह न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी है और इसे सबसे सुंदर शहर माना जाता है। सिडनी आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। कुछ समय पहले मैं वहां एक शो के सिलसिले में गया था।
विज्ञापन


ए. आर. रहमान सर के म्यूजिक टूर हो रहे थे, उनमें मैं बैकग्राउंड डांसर था, तो मुझे लगा था कि अभी 'रंग दे बसंती' गाना बजेगा, लेकिन यह इनको पसंद आएगा भी। क्या ये लोग गाने को समझ पाएंगे। लेकिन मैंने देखा कि वहां के लोग अंग्रेजी के गानों को उतना पसंद नहीं कर रहे थे, जितना 'रंग दे बसंती' या 'जय हो' गानों को पसंद कर रहे थे। लोग बैकस्टेज आकर हमारा ऑटोग्राफ ले रहे थे। वह हमें बता रहे थे कि उन्हें भारतीय संस्कृति कितनी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार मैंने शेरवानी पहनी थी, तो लोग तस्वीरें लेने लगे। उन्होंने भारतीय पहनावे खासकर शेरवानी के प्रति अपनी दीवानगी भी जाहिर की। सिडनी के लोगों का भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार देखकर मुझे अच्छा लगा। जब मैं पहली बार सिडनी गया था, तो मुझे लग रहा था कि कोई मदद नहीं करेगा, लेकिन वहां के लोग बहुत मददगार हैं। अगर आप कहीं का पता पूछोगे या रेस्तरां के बारे में पूछोगे तो लोग इतने मददगार हैं कि कोई-कोई तो अपनी गाड़ी से उस जगह छोड़ भी आता है या वह उस जगह के आसपास छोड़ देता है।

यह बहुत ही साफ शहर है। इतना साफ शहर मैंने अब तक नहीं देखा। एक और चीज जो मुझे बहुत पसंद आई कि वहां के लोग नियमों को बहुत मानते हैं। चाहे वह गाड़ी चलाने के नियम हों, सड़क पार करने के नियम हों। बहुत अनुशासन है वहां। सिडनी ब्राउन रेत के खूबसूरत बीच, सुहावना मौसम और डार्लिंग हार्बर के लिए प्रसिद्ध है। सिडनी में और भी घूमने की बहुत-सी जगहें हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम, रॉयल बोटेनिक गार्डन, बॉन्डी बीच, निल्सन पार्क के अलावा ऑस्ट्रेलियन नेशनल मैरिटाइम म्यूजियम, चाइनीज गार्डन, म्यूजियम ऑफ कंटैम्परेरी आर्ट, पॉवर हाउस म्यूजियम, सिडनी एक्वेरियम, सिडनी हार्वर ब्रिज, सिडनी ओपेरा हाउस प्रमुख हैं।


यहां कई खूबसूरत रेतीले बीच हैं, जिनमें से कूजी, क्रोन्यूला, कोलेरॉय और पाम बीच प्रमुख हैं। मैं बार-बार इस शहर की खूबसूरती में डूबना चाहता हूं। फिलहाल मैं सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे ‘सुपर डांसर चैप्टर 3- डांस का कल’ में व्यस्त हूं, लेकिन कोशिश रहेगी कि वक्त निकालकर वहां फिर से जाऊं।

-नंद राम प्रजापति से बातचीत पर आधारित

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed