फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Republic Day 2025: Where Was the First Republic Day Celebrated in India Know History 26 January

Republic Day 2025: कैसे और कहां मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस, जानिए 26 जनवरी का इतिहास

Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
सार

पहले साल गणतंत्र दिवस को कैसे मनाया गया, उस समय देश का माहौल कैसा था और कहां गणतंत्र दिवस का उत्सव सबसे पहले मनाया गया, ये जानना भी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
Republic Day 2025: Where Was the First Republic Day Celebrated in India Know History 26 January
कहां और कैसे मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Republic Day 2025: भारतवासी 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज ही के दिन वर्ष 1950 को पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल था। इस दिन भारत का संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ और भारत को गणराज्य घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में हर साल गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


अब पूरे देश के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों के अलावा कई जगहों पर देशप्रेम की भावना के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व खास समारोह के तौर पर मनाया जाता हैं लेकिन पहले साल गणतंत्र दिवस को कैसे मनाया गया, उस समय देश का माहौल कैसा था और कहां गणतंत्र दिवस का उत्सव सबसे पहले मनाया गया, ये जानना भी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन


पहली बार कहां मनाया गया था गणतंत्र दिवस

पहला गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली के इरविन स्टेडियम (वर्तमान में राष्ट्रीय स्टेडियम) में आयोजित हुआ था। यह उस समय का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव था, जिसमें भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय ध्वज फहराया और परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Republic Day 2025: अगर आप भी देखना चाहते हैं 26 जनवरी की परेड? तो घर बैठे ऐसे बुक करें टिकट


कैसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 बजे भारत का संविधान लागू किया गया। यह दिन 1930 में पूर्ण स्वराज दिवस के संकल्प के कारण चुना गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली। उन्होंने गवर्नमेंट हाउस  जो कि अब राष्ट्रपति भवन है, में तिरंगा झंडा फहराया।

परेड और झांकी

पहली बार दिल्ली में भारतीय सेना की परेड आयोजित हुई, जिसमें भारत की ताकत और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना ने भाग लिया। पहला गणतंत्र दिवस भारत की स्वतंत्रता के बाद एक और ऐतिहासिक कदम था, जिसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed