फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Rang Panchami 2025 Festival date Muhurat Where and How It Is Celebrated in India Know details in Hindi

Rang Panchami 2025: देश में कहां और कैसे मनाया जाता है रंग पंचमी का त्योहार

Mon, 17 Mar 2025 11:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Mar 2025 11:25 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंग पंचमी के मौके पर गेर उत्सव का आयोजन होता है। इसमें हजारों लोग एक साथ सड़कों पर उतरते हैं और टैंकरों से रंग की बारिश की जाती है।

विज्ञापन
Rang Panchami 2025 Festival date Muhurat Where and How It Is Celebrated in India Know details in Hindi
रंग पंचमी (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Rang Panchami 2025 : होली का पर्व उत्साह और रंगों का पर्व है, जो कि पारंपरिक तौर पर आठ दिन मनाया जाता है। होली के पांच दिन बात रंग पंचमी उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली। इस अवसर पर देवी-देवता पृथ्वी पर आए और इस पर्व का आनंद उठाया। इस कारण इसे रंग पंचमी कहा जाता है। इस वर्ष रंग पंचमी 19 मार्च 2025 को मनाई जा रही है। रंग पंचमी का त्योहार भारत के कई हिस्सों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कुछ स्थानों पर तो रंग पंचमी का उत्सव होली के उत्सव से भी भव्य होता है।

विज्ञापन


रंग पंचमी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में खासकर धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन रंगों की बौछार, गुलाल उड़ाने और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। अगर आपका मन होली खेलने से भरा नहीं है तो रंग पंचमी का पर्व मना सकते हैं। आइए जानते हैं कि देश में कहां-कहां रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है और इसे किस तरह से मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन




मध्य प्रदेश में फाग यात्रा

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंग पंचमी के मौके पर गेर उत्सव का आयोजन होता है। इसमें हजारों लोग एक साथ सड़कों पर उतरते हैं और टैंकरों से रंग की बारिश की जाती है। खासतौर पर राजवाड़ा, मालवा मिल और कृष्णपुरा छत्री जैसे स्थानों के आसपास यह आयोजन सबसे भव्य रूप में देखने को मिलता है। इसे फाग यात्रा भी कहा जाता है, जिसमें डीजे, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों के साथ रंगों की मस्ती होती है। इंदौर क अलावा उज्जैन, महेश्वर और मालवा क्षेत्र के अन्य शहरों में भी रंग पंचमी का विशेष महत्व है।

महाराष्ट्र में गोविदाओं की टोली

महाराष्ट्र में रंग पंचमी भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं से जुड़ी मानी जाती है। मुंबई, पुणे और नासिक में इस दिन लोग गोविंदा मंडलियां बनाकर उत्सव मनाते हैं। इस दौरान गुलाल और अबीर उड़ाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और पानी से होली खेलते हैं। मंदिरों में श्रीकृष्ण और राधा की झांकी सजाई जाती है।  


राजस्थान में फूलों की होली

जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों में रंग पंचमी बड़े ही राजसी अंदाज में मनाई जाती है। इस दिन मंदिरों और गली-मोहल्लों में गुलाल और फूलों की होली खेली जाती है।  मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र में शाही परिवारों द्वारा रंग पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  

कान्हा की नगरी में रंग पंचमी

उत्तर प्रदेश में रंग पंचमी खासतौर पर मथुरा-वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और गोकुल के मंदिरों में विशेष रंग उत्सव होते हैं। इस दिन गुलाल और अबीर से भगवान को रंग अर्पित किए जाते हैं और भजन-कीर्तन होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed