फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   prague is world most beautiful city

यह है यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर, यहां है 600 साल पुरानी घड़ी

Sat, 19 Jan 2019 08:36 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, उमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, उमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 19 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
prague is world most beautiful city
prague

प्राग को यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता है। इस शहर की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में होती है। शानदार स्मारकों से भरा हुआ यह एक सांस्कृतिक शहर है। संगीत और कला को अपने दिल में संजोने वाला प्राग अपनी बेजोड़ वास्तुकला,  बगीचों और उद्यानों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसे देखते ही आपको इससे प्यार हो जाएगा।

विज्ञापन


अगर आप प्राग जा रहे हैं तो चार्ल्स ब्रिज जरूर घूमें। यह प्राग का सबसे पुराना पुल है। इस पुल से वल्तावा नदी का सुंदर दृश्य दिखता है। यह पुल 1700 फुट लंबा है।  इसे चार्ल्स चतुर्थ ने बनाया है। इस पुल के अलावा आप प्राग में सेस्की क्रूमलोव कैसल जरूर देखें। प्राग में शहर के बीचोबीच 600 साल पुरानी घड़ी मौजूद है जो आज भी सही वक्त बताती है।
विज्ञापन

 

prague is world most beautiful city
प्राग के बारे में कहा जाता है कि यह संगीत और कला का शहर है

सेस्की क्रूमलोव चेक गणराज्य का एक शहर है जो कि प्राग से कुछ ही दूरी पर स्थित है। अगर आप प्राग जा रहे हैं तो सेस्की क्रेमलोव जरूर जाएंगे। प्राग के बारे में कहा जाता है कि यह संगीत और कला का शहर और इसके प्रति पूरी तरह समर्पित है। इन सबके अलावा प्राग में दुनिया की सबसे अच्छी बीयर बनाई जाती है। यहां के पुराने कस्बे घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत हैं। यहां क्रूज, पारंपरिक भोजन के साथ प्राग कैसल, द जॉन लेनन वॉल और चार्ल्स ब्रिज का आनंद भी लिया जा सकता है।

प्राग सैलानियों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि यहां उन्हें बहुत कुछ मिल जाता है। उन्हें शिल्पकारी, कलाकारी, शांत हरे-भरे पार्क, देशी स्वादिष्ट बीयर, खाने-पीने की चीजें और शॉपिंग सब कुछ एक जगह पर ही मिल जाता है।आप इस शहर में शाही महल, कैथेड्रल, चर्च, मठ, टावर, घुड़शाला और नक्काशीदार संकरी गलियों आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed