फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Planning a Trip During Pregnancy Follow These Travel Safety Tips in Hindi

Pregnancy Travel Tips: गर्भावस्था में ट्रिप पर जा रही हैं? इन पांच बातों को जानना है बेहद जरूरी

Mon, 28 Jul 2025 05:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

Pregnancy Travel Tips: यह लेख गर्भावस्था में यात्रा कर रही महिलाओं के लिए ध्यान देने योग्य जरूरी बातों को पर आधारित है, जिसके बारे में हर माँ बनने वाली महिला को ट्रिप पर निकलने से पहले जानना चाहिए।

विज्ञापन
Planning a Trip During Pregnancy Follow These Travel Safety Tips in Hindi
गर्भावस्था में यात्रा - फोटो : Adobe

विस्तार

Pregnancy Travel Tips:  गर्भावस्था एक खूबसूरत अनुभव है लेकिन इस दौरान सफर करना थोड़ी अतिरिक्त सावधानी की मांग करता है। चाहे बेबीमून हो, फैमिली ट्रिप या जरूरी सफर, अगर आप गर्भवती हैं और कहीं यात्रा पर जाने की सोच रही हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही प्लानिंग और हेल्थ प्रिकॉशन्स के साथ आप बिना किसी परेशानी के ट्रैवल का आनंद ले सकती हैं। यह लेख गर्भावस्था में यात्रा कर रही महिलाओं के लिए ध्यान देने योग्य जरूरी बातों को पर आधारित है, जिसके बारे में हर माँ बनने वाली महिला को ट्रिप पर निकलने से पहले जानना चाहिए।

विज्ञापन


डाॅक्टर की सलाह 

गर्भावस्था में सफर से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। यात्रा करने से पहले अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें और यात्रा के लिए फिटनेस की पुष्टि करवाएं। किसी भी प्रकार की हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी होने पर यात्रा से बचना बेहतर होता है।

विज्ञापन



गर्भवती के लिए यात्रा का सही सयम

प्रेग्नेंसी का दूसरा तिमाही यानी 13 से 28 हफ्तों का समय सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस समय मॉर्निंग सिकनेस कम हो जाती है और एनर्जी भी बनी रहती है।


यात्रा की सही साधन

 ट्रैवल मोड का चुनाव सोच-समझकर करें। कार से यात्रा में बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। हवाई यात्रा के लिए एयरलाइन की गाइडलाइन चेक करें। अधिकतर कंपनियां 36वें सप्ताह तक ही गर्भवती महिलाओं को अनुमति देती हैं। वहीं ट्रेन यात्रा तुलनात्मक रूप से आरामदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये चीजें जरूर रखें ट्रैवल बैग में

  • डॉक्टर का संपर्क नंबर और मेडिकल रिपोर्ट्स
  • आवश्यक दवाएं
  • आरामदायक कपड़े और फ्लैट सैंडल
  • स्नैक्स और हाइड्रेशन के लिए पानी की बोतल


यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान 

  • बहुत अधिक चलने-फिरने या भारी सामान उठाने से बचें।
  • लंबे समय तक बैठी रहें तो हर 1 घंटे में थोड़ा टहलें।
  • हाईजीन और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • जंक फूड से परहेज करें और घर जैसा हल्का खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed