फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   mughal-garden-opening-on-6-february-this-year

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में देखें फूलों की दुनिया, 6 फरवरी से खुलेगा पर्यटकों के लिए

Tue, 05 Feb 2019 05:34 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 05 Feb 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
mughal-garden-opening-on-6-february-this-year
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो मुगल गार्डन की सैर जरूर करें - फोटो : social media

दिल्ली की शान मुगल गार्डन कल से पर्यटकों के लिए खुल रहा है और आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाकर यहां का आनंद उठा सकते हैं। इस गार्डन की सुंदरता को देखते -देखते आपका पूरा दिन कैसे निकल जाएगा इसका आपको पता भी नहीं चलेगा। यहां के रंग-बिरंगे फूल आपका मनमोह लेंगे। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो मुगल गार्डन की सैर जरूर करें। यहां आपको कई तरह के फूलों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा आप यहां जाकर राष्ट्रपति भवन की भव्यता को भी देख सकेंगे।

विज्ञापन

आम दर्शक गेट नंबर  35 से  आएंगे, जोकि नॉर्थ एवैन्यू की ओर पड़ता है

mughal-garden-opening-on-6-february-this-year

आम दर्शक गेट नंबर  35 से  आएंगे जोकि नॉर्थ एवैन्यू की ओर पड़ता है। दर्शकों को 12 म्यूजिकल  फव्वारों में पानी की हल्की बौछारों के बीच नए-पुराने गानों पर आधारित  संगीत की मधूर धुन सुनने को मिलेंगी। इसके अलावा कैक्ट्स गार्डन में 2 सौ  से अधिक प्रजातियों के डिजाइन भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी। दर्शकों को आयुर्वेद से जोड़ते हुए यहां अश्वगंधा, इश्वगोल, ब्रह्मी, पुदीना, तुलसी  आदि के गुणों को जानने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रायसीना हिल्स  स्थित राष्ट्रपति भवन के अंदर 15 एकड़ में मुगल गार्डन है, जिसमें 10 से अधिक गार्डन है, जिसमें गुलाब, विभिन्न फूल,सेंट्रल लॉन एंड लॉग , सर्कुलर,  स्पिरिचवल, हर्बल(33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट),कैक्ट्स (80  वेरायटी)व नक्षत्र गार्डन(27वेरायटी) शामिल हैं। इसके अलावा यहां करीब 160  वेरायटी के5 हजार पेड़ भी शामिल हैं। इसके अलावा नक्षत्र गार्डन भी है,  लेकिन वहां आम लोग यहां पर फरवरी से लेकर मार्च में निर्धारित दिन तक ही घूमने जा सकते हैं। इसके बाद यहां का गेट बंद हो जाता है। 

विज्ञापन

अगर आप मुगल गार्डेन मेट्रो से जाना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटरिएट होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें मुगल गार्डन में एंट्री निशुल्क है आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। मुगर गार्डन सोमवार को बंद रहता है सफाइ के लिए इसलिए आप इस दिन ना आएं साथ ही आप यहां खाने-पीने का समान लेकर आना सख्त मना है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed