फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Mauritius is like closest thing to heaven on earth

इस देश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो जैसे पहले मॉरिशस बना और फिर स्वर्ग

Mon, 12 Aug 2019 04:43 PM IST
मोना नारंग मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 12 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mauritius is like closest thing to heaven on earth
स्वर्ग की तरह मन में मॉरिशस - फोटो : Unsplash

प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने अपने यात्रा वृतांत ‘फॉलोइंग द इक्वेटर’ में लिखा है, “मॉरिशस को देखकर विचार आता है कि पहले मॉरिशस बना और फिर स्वर्ग।”

विज्ञापन


मेरा घूमने का एक अलग ही फंडा है। मैं रुकती नहीं हूं कि अगली बार उस जगह पर चली जाऊंगी। जब भी मेरा कहीं जाने का मन करता है, तो मैं वहां चली जाती हूं। कोई प्लानिंग नहीं करती कि मैं इतने दिन रुकूंगी। जितने दिन मेरा रुकने का मन करता है, उतने दिन रुकती हूं। मैं देश-विदेश की कई जगहों पर गई हूं। कहीं शूटिंग के सिलसिले में तो कहीं घूमने के उद्देश्य से। दक्षिण भारत तो मेरा पूरा देखा हुआ है, क्योंकि मैं वहीं से ताल्लुक रखती हूं। लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस, दुबई जैसी जगहों पर तो कई बार जा चुकी हूं। हां, जहां तक बात मेरी पसंदीदा जगह की है तो मुझे मॉरिशस बहुत पसंद है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

Mauritius is like closest thing to heaven on earth
स्वर्ग की तरह मन में मॉरिशस - फोटो : Unsplash

प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने तो अपने यात्रा वृतांत ‘फॉलोइंग द इक्वेटर’ में लिखा है कि मॉरिशस को देखकर विचार आता है कि पहले मॉरिशस बना और फिर स्वर्ग। और स्वर्ग मॉरिशस की एक नकल मात्र है। मॉरिशस की मिश्रित संस्कृति है, इसका प्रमुख कारण पहले फ्रांस के अधीन होना और बाद में ब्रिटिश स्वामित्व में रहना। यह मिश्रित संस्कृति आपको मॉरिशस में जगह-जगह इमारतों, पहनावे, बोलचाल रहन-सहन सब में दिखती भी है। मॉरिशस को विलुप्त हो चुके डोडो पक्षी के अंतिम और एकमात्र घर के रूप में भी जाना जाता है।

Mauritius is like closest thing to heaven on earth
स्वर्ग की तरह मन में मॉरिशस - फोटो : pixabay

कुछ समय पहले ही मैं मॉरिशस से अपनी एक वेबसीरीज की शूटिंग करके लौटी हूं। मैं और मेरी पूरी टीम 20-25 दिन वहां रुके। इस दौरान खूब मस्ती की। मैं दूसरी बार मॉरिशस गई थी। पहली बार जब मैं 5वीं क्लास में पढ़ती थी, तब अपने माता-पिता के साथ वहां गई थी। मुझे अच्छी तरह याद है, उस दौरान हमने खूब मौज-मस्ती की थी। हमने अंडर सी वॉक भी किया था। इस बार भी मैंने उन सब चीजों का मजा लिया। मैं खुशकिस्मत थी कि मैं जिनके साथ गई, वह बहुत ही अच्छे लोग थे। बिल्कुल मौज-मस्ती में रहने वाले। जब आप ऐसे लोगों के साथ कहीं जा रहे होते हो हैं, तो आपका मन अगर सही नहीं भी है तो वह ठीक हो जाता है।

विज्ञापन

Mauritius is like closest thing to heaven on earth
स्वर्ग की तरह मन में मॉरिशस - फोटो : Pixabay

मॉरिशस में बहुत सारे भारतीय हैं। इनमें साउथ इंडियन ज्यादा हैं। यहां बॉलीवुड की फिल्में बहुत लोकप्रिय हैं। इसलिए यहां के लोग फिल्मों के जरिए आपको पहले से ही जानते हैं। जहां तक खाने-पीने की बात है, तो मुझे दाल-चावल ज्यादा पसंद हैं। मैं जहां भी जाती हूं, वहां इन्हीं को खोजने की कोशिश करती हूं। वैसे मॉरिशस को इसके स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है, जो भारतीय, चीनी, क्रेयोल और यूरोपियन खानों का मिश्रण है। यहां आपको आसानी से हर तरह का खाना मिल जाता है। मॉरिशस में जगह-जगह इंडियन रेस्टोरेंट हैं, इसलिए मुझे आसानी से अपनी पसंदीदा खाने-पीने की सामग्री मिल जाती थी। फिलहाल मैं ‘द हॉलीडे’ वेबसीरीज में नजर आ रही हूं। जैसे ही मौका मिलेगा, फिर से मॉरिशस की यात्रा पर जाना चाहूंगी।
-नंद राम प्रजापति से बातचीत पर आधारित  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed