Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Kohinoor diamond, india kohinoor diamond, Britain tourism, London queen

लंदन: कोहेनूर की असली कहानी, कैसे भारत से पहुंचा ब्रिटेन के पास

Wed, 31 Oct 2018 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Kohinoor diamond, india kohinoor diamond, Britain tourism, London queen
कोहेनूर हीरा

हीरे की बात हो और कोहेनूर का जिक्र नहीं हो ऐसा नहीं हो सकता। कोहेनूर हीरे के बारे में आज भी अनगिनत कहानियां प्रचलित हैं। कुछ में इसे शापित कहा जाता है तो कहीं इसे दुनिया का सबसे नायाब हीरा बताया जाता है। कुछ तो ऐसा है जो लोगों को कोहेनूर यानी रोशनी के पर्वत की तरफ खींचता है।

विज्ञापन
Trending Videos

कोहेनूर फारसी भाषा का शब्द है। खासकर भारतीयों के मन में यह जिज्ञासा जरूर रहती है कि एक बार देखें तो यह लगता कैसा है। फिलहाल कोहेनूर लंदन टावर में महारानी के ताज में जड़ा है। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खास है कोहेनूर 

आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या खास है कोहेनूर हीरे में। इसका वजन 105.6 कैरेट है। इतिहास बताता है कि इस हीरे को दक्षिण भारत की गोलकुंडा खदानों से निकाला गया और काकतेय शासकों के खजाने में सबसे पहले इसने स्थान पाया। 18वीं सदी में इसे कोहेनूर नाम दिया गया था। इसके बाद यह भारत, अफगानिस्तान और ईरान के कई शासकों के पास से होते हुए आखिर ब्रिटिश खजाने का हिस्सा बना।

विज्ञापन

1849 में पंजाब जीतने पर अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह से लेकर इसे रानी विक्टोरिया को सौंप दिया। दिलचस्प यह कि 1851 में कोहेनूर की ख्याति देखते हुए लंदन में इसे प्रदर्शन के लिए रखा गया पर दर्शकों को इसमें कुछ खास नजर नहीं आया। कोहेनूर किसी को भी प्रभावित नहीं कर पाया। रानी विक्टोरिया के पति प्रिंस अल्बर्ट के निर्देश पर इसे अच्छी तरह तराशा गया। उसके बाद इसकी शान देखते ही बनती थी। एक दिलचस्प तथ्य यह कि कोहेनूर को कभी भी बेचा नहीं गया।

अभिशाप का बोझ

कोहेनूर के बारे में तरह तरह की किंवदंतियां हैं। शायद यही वजह है कि इंग्लैंड में इसे केवल राजपरिवार की महिलाओं ने ही पहना है। क्वीन  विक्टोरिया इसे अपनी पोशाक पर लगाती थीं। फिलहाल इस पर क्वीन एलिजाबेथ का अधिकार है। उनके मुकुट में इसे जड़ा गया है। यही मुकुट दर्शक लंदन टावर में ट्रैवलेटर से गुजरते हुए अन्य राजसी आभूषणों के साथ देख सकते हैं। दिलचस्प यह कि कोहेनूर पर भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोगों ने भी दावा किया हुआ है। जबकि ब्रिटिश सरकार कहता है कि यह भारत से भेंट में मिला है। इसके लिए लाहौर संधि का हवाला दिया जाता है।

देखने लायक है वेस्टमिंस्टर एबे

लंदन में आपको वास्तुकला के भव्य नमूने मिलेंगे। वेस्टमिंस्टर एबे की इमारत देखने लायक है। यह पुरातन चर्च है जहां ब्रिटिश शाही परिवार सहित कई हस्तियां दफन हैं। 1080 ईस्वी में बनी इमारत में अंदर बेहद शांति रहती है। दिलचस्प यह कि इस जगह पर 16 शाही विवाह भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed