फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   know india low budget places for holiday destination

घूमने की है प्लानिंग और बजट है कम तो दिल्ली के पास हैं ये 5 टूरिस्ट स्पॉट, बैग उठाइए और घूम आइए

Tue, 22 Jan 2019 04:50 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 22 Jan 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
know india low budget places for holiday destination
घूमने का शौक हर किसी को होता है - फोटो : social media

हर किसी को घूमने का शौक होता है और वो फुर्सत के पलों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बजट ज्यादा नहीं होने के कारण कुछ लोग प्लान बनाकर कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आपको मायूस होने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको कई ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपने बजट के हिसाब से छुट्टियां बिता सकते हैं। आइए इन खास जगहों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

know india low budget places for holiday destination
गोवा में पार्टी की मस्ती - फोटो : social media

गोवा
गोवा भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और आसमान छूते नारियल के पेड़ों, चमकती रेत और सी- फूड के लिए जाना जाता है। गोवा के बीच पर पर्यटक एंजॉय करने के लिए आते हैं। दूर-दूर तक फैले यहां के बीच पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। ज्यादातर पर्यटक गोवा में नाइट पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। गोवा की खास बात है कि पर्यटक देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी  यहां अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

know india low budget places for holiday destination
दार्जिलिंग अपने चाय के बगान के लिए पूरे देश में मशहूर है - फोटो : सोशल मीडिया

दार्जलिंग
दार्जिलिंग अपने चाय के बगान के लिए पूरे देश में मशहूर है। यह शहर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।  इस जगह का वातावरण बेहद ही शांत और सुकून से भरा हुआ है। लोगों को ऐसे जगह पर जाकर अपनी छुट्टियोें को बिताना बहुत अच्छा लगता है। यहां लोग सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में घूमने जाते हैं। 

विज्ञापन

know india low budget places for holiday destination
लद्दाख - फोटो : SELF

लद्दाख

लद्दाख  की खूबसूरती को अगर आप नजदीक से देखना चाहते हैं, तो जुलाई के मौसम में वहां जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है।  क्योंकि इस वक्त यहां की ज्यादातर बर्फ पिघल चुकी होती है। ऐसे में आप वहां जाकर बेहद करीब से लद्दाख को समझ सकते हैं। लद्दाख इंडस नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह जगह बेहद सुंदर है।अगर आप लद्दाख को अच्छे से घूमना चाहते हैं तो उसके लिए  कम से कम 6 दिन का समय चाहिए होगा। 

know india low budget places for holiday destination
हिमाचल प्रदेश की इस खूबसूरत जगह को पहाड़ों की रानी कहा जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

शिमला
शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का एक शहर है जहां लाखों  की तादाद में पर्यटक आते हैं। शिमला के बारे में कहा जाता है कि एक बार जो यहां घूमने जाता है इस जगह का दीवाना हो जाता है। यहां की बर्फीली हवाएं लोगों को बेहद पसंद आती है। सर्दियों में यहां का नजारा देखने लायक होता है।  पर्यटक बड़ी तादाद में शिमला घूमने के लिए आते हैं।

know india low budget places for holiday destination
रानीखेत अपने प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है - फोटो : सोशल मीडिया
रानीखेत
रानीखेत अपने प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड में स्थित इस जगह का वातावरण  बेहद शांत है। चारों तरफ फैले  चीड़ के पेड़ बरबस ही पर्यटकों को अपनी तरफ लुभाते हैं। रानीखेत में सेना की छावनी है। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed