फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूम आएं झारखंड, सनराइज और सनसेट प्वाइंट समेत यहां लें पहाड़ों के बीच हसीन वादियों का मजा

Mon, 02 Dec 2019 09:28 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Tour: Cheapest Tour packages to Netarhat Jharkhand
पहाड़ों के बीच गुजरती ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

झारखंड में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी माहौल के बीच लोगों का रांची आना जाना लगा हुआ है। रांची से पास ही एक ऐसी जगह है, जहां आप खूबसूरत पहाड़ों के बीच हसीन वादियों का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ों की खूबसूरती के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर की तरह झारखंड भले ही प्रसिद्ध न हो, लेकिन यह किसी से कम भी नहीं है। 

Jharkhand Tour: Cheapest Tour packages to Netarhat Jharkhand
पहाड़ और झील(सांकेतिक तस्वीर)

झारखंड में एक जगह है नेतरहाट। रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट स्कूल को लेकर यह प्रसिद्ध रहा है, जबकि अन्य राज्यों में रहने वाले कम लोग ही जानते होंगे कि यहां की वादियां काफी खूबसूरत है। जंगल, पहाड़ और झरने नेतरहाट की खूबसूरती बढ़ाते हैं। आइए, जानते हैं यहां क्या कुछ है देखने लायक:

Jharkhand Tour: Cheapest Tour packages to Netarhat Jharkhand
झरना

घाघरी झरना
नेतरहाट से चार किमी दूर यह जगह प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां का घाघरी झरना प्रसिद्ध रहा है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाने का अपना अलग ही मजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand Tour: Cheapest Tour packages to Netarhat Jharkhand
सनराइज प्वाइंट(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pexels.com

यहां से देखें उगते सूरज का नजारा
नेतरहाआ के घने जंगलों के बीच सूर्योदय देखना पर्यटकों के लिए शानदार अनुभव रहता है। अगर आप नेतरहाट जाएं तो उगते सूर्य का आकर्षक नजारा देखना न भूलें। यह नयनाभिराम दृश्य आंखों में हमेशा के लिए घर कर जाते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Tour: Cheapest Tour packages to Netarhat Jharkhand
सनसेट प्वाइंट(सांकेतिक तस्वीर)
मंगोलिया प्वाइंट में ढलते सूरज को देखें
यहां मंगोलिया प्वाइंट से ढलते सूरज को देखना काफी आकर्षक होता है। एक ब्रिटिश लड़की थी मंगोलिया, जिसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली बांसुरी की धुन बजाने वाले चरवाहे से प्रेम हो गया था। पिता के विरोध के बाद वह यहां से कूद गई थी और उसी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पड़ गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed