{"_id":"68d4cbd54466d9a8f506b64b","slug":"hidden-waterfalls-in-india-check-beautiful-waterfall-list-travel-tips-in-hindi-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hidden Waterfalls in India: फिल्मों से भी ज्यादा रोमांटिक नजारे, छिपे हुए इन 5 झरनों में पाएंगे सुकून","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Hidden Waterfalls in India: फिल्मों से भी ज्यादा रोमांटिक नजारे, छिपे हुए इन 5 झरनों में पाएंगे सुकून
Thu, 25 Sep 2025 03:57 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:57 PM IST
सार
Hidden Waterfalls in India: यहां आपको स्थानीय संस्कृति और गांवों का अनुभव करने का मौका मिलेगा। प्रकृति के बीच रिलैक्स और मेडिटेशन का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के कुछ अनदेखे और अद्भुत झरनों के बारे में।
विज्ञापन
छुपा हुआ जलप्रपात
- फोटो : instagram
विस्तार
Hidden Waterfalls in India: भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अनगिनत छिपे हुए खज़ानों के लिए जाना जाता है। जब बात झरनों की आती है, तो लोग जोग फॉल्स, धुंधर फॉल्स या एलीफेंटा वॉटरफॉल जैसे प्रसिद्ध नामों से परिचित होते हैं। लेकिन देश के कोनों-कोनों में ऐसे भी झरने छिपे हैं जो कम भीड़भाड़ वाले हैं, बेहद शांत और फिल्मी दृश्यों से भी अधिक आकर्षक। ये जगहें उन यात्रियों के लिए परफेक्ट हैं, जो भीड़ से दूर रहकर प्रकृति की गोद में सुकून तलाशना चाहते हैं।
विज्ञापन
इन आॅफबीट झरनों की सैर का मजा अलग ही है। यहां आप भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर शांति का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी जगहें एडवेंचर और नेचर फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट होती हैं। साथ ही परिवार, कपल्स और दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए ये छिपे हुए जलप्रपात बेस्ट हैं। यहां आपको स्थानीय संस्कृति और गांवों का अनुभव करने का मौका मिलेगा। प्रकृति के बीच रिलैक्स और मेडिटेशन का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के कुछ अनदेखे और अद्भुत झरनों के बारे में।
विज्ञापन
नोहरा फॉल्स
यह हिमाचल प्रदेश की वादियों में छिपा स्वर्ग है। हिमाचल की हरी-भरी घाटियों में स्थित यह झरना अब तक पर्यटन की दौड़-भाग से दूर है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग करनी होगी, लेकिन पहुंचने पर हरियाली और पानी की कल-कल ध्वनि मन मोह लेती है। भीड़ से दूर यह जगह एडवेंचर और सुकून दोनों का अनुभव कराती है।
विज्ञापन
भिमलिंगेश्वर फॉल्स
ओडिशा में स्थित भिमलिंगेश्वर जलप्रपात रहस्यमयी और भव्य अनुभव देता है। ओडिशा के जंगलों में छिपा यह झरना प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमय माहौल के लिए जाना जाता है। चारों ओर फैले घने जंगल और पहाड़ी रास्ते इसे फिल्मी लोकेशन जैसा बना देते हैं। यहां लोग कम ही पहुंचते हैं, इसलिए यह जगह ऑफबीट ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट है।
कुप्पाली जलपात
यह जलप्रपात अपनी शांति और रोमांच के संगम के लिए लोकप्रिय है। कर्नाटक में स्थित यह झरना स्थानीय लोगों के बीच ही ज्यादा मशहूर है। यहां पहुंचने का रास्ता जंगलों और छोटे गांवों से होकर गुजरता है। जो यात्री भीड़भाड़ से हटकर असली प्राकृतिक खूबसूरती देखना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं।
चांग्की फॉल्स
नागालैंड का चांग्की फाॅल्स नॉर्थ ईस्ट का छुपा रत्न है। नॉर्थ ईस्ट भारत प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है और नागालैंड का यह झरना उसका प्रमाण है। यहां का दृश्य इतना खूबसूरत है कि मानो किसी फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गए हों। साफ-सुथरा वातावरण और कम पर्यटक इसे खास बनाते हैं।
चित्रकोट का अनदेखा कोना
छत्तीसगढ़ में स्थित ये जलप्रपात मिनी नियाग्रा का गुप्त रूप है। चित्रकोट फॉल्स भले ही मशहूर है, लेकिन इसके आसपास कई छोटे-छोटे झरने हैं जिन्हें पर्यटक कम जानते हैं। यहां का पानी बरसात में और भी भव्य रूप ले लेता है। जो लोग रोमांच और शांति दोनों चाहते हैं, उनके लिए यह जगह अनमोल अनुभव देती है।