पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है दिल्ली हाट, पहले 15 दिन तक नहीं लिया जाएगा कोई भी शुल्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 जुलाई को खुला दिल्ली हाट
- दिल्ली में आईएनए के पास में स्थित दिल्ली हाट 4 जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन यहां पर स्थित सभी दुकानों को नहीं खोला गया था। 4 जुलाई को यहां पर स्थित कुछ ही स्टोर खुले थे।
पहले 15 दिन नहीं देना होगा प्रवेश शुल्क
- दिल्ली हाट में प्रवेश के लिए कुछ शुल्क देना होता था, जिसके बाद ही प्रवेश की अनमुति दी जाती थी। परंतु इस समय पहले के 15 दिन प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
दिल्ली के पर्यटन मंत्रालय ने शुक्रवार को दिए निर्देश
- दिल्ली के पर्यटन मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली हाट के तीनों गेट, नेचर बाजार, द गार्डन ऑफ फाइव सेंस, आजाद हिंद ग्राम और जी.टी.बी मेमोरियल को 4 जुलाई से खोलने का फैसला लिया था।
कोरोना से सुरक्षा के सभी इंतजाम
- दिल्ली हाट समेत सभी पर्यटकों स्थलों में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्य प्रवेश गेट पर प्रवेश के समय थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके साथ ही हाथों को सैनिटाइज करने की भी व्यवस्था भी मुख्य गेट पर होगी।