फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   dhanauti is the best destination for holiday

बर्फबारी का लेना चाहते हैं मजा तो उत्तराखंड का धनौल्टी है सबसे बेस्ट

Sat, 12 Jan 2019 05:17 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sat, 12 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
dhanauti is the best destination for holiday
उत्तराखंड का नया और नैसर्गिक सौंदर्य देखना हो तो धनौल्टी की तरफ रुख कीजिए - फोटो : social media

उत्तराखंड का नया और नैसर्गिक सौंदर्य देखना हो तो धनौल्टी की तरफ रुख कीजिए। धनौल्टी समुद्र तल से 2280 मी0 की उंचाई पर है लगभग 7500 फीट। ये मसूरी और चंबा जैसे दो मुख्य आकर्षण के केन्द्र के बीच में है। मसूरी से 24 किमी0 और चंबा से 29 किमी0 की दूरी पर है। देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरा धनौल्टी कुछ ही सालों में पॉपुलर हिल स्टेशन में तब्दील हो गया है। शहर की भीड़ भाड़ और शोर शराबे से दूर यहां गजब की शांति है। यहां कदम कदम पर लंबी ढलानें हैं और जंगलों से भरा शांत और ठंडा एरिया आपको कूल कर देगा। मनमोहक मौसम के साथ साथ स्थानीय लोगों की मेहमान नवाजी भी आपको विभोर कर देगी। कुल मिलाकर गर्मियां बिताने के लिए शांत और सुरम्य जगह जाना चाहते हैं तो धनौल्टी जाएं।

विज्ञापन

 

dhanauti is the best destination for holiday
सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है - फोटो : social media
मौसम

यहां का मौसम गर्मियों में काफी खुशनुमा रहता है। सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है लेकिन गर्मियों में हरियाली के साथ साथ शांति पसरी होती है। यहां लोग सुकून के कुछ पल बिताने जाते हैं। यहां जाना हर किसी के लिए बहुत यादगार ट्रीप होगा।आप किसी भी मौसम में जाकर एंजॉय कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

dhanauti is the best destination for holiday
घूमने लायक स्थल - फोटो : social media
घूमने लायक स्थल

बारेहीपानी और जोरांडा फॉल्स, दशावतार मन्दिर, ईको-पार्क, सुरकंडा देवी, मन्दिर, हिमालयन वीवर्स, जैन मंदिर आदि शामिल हैं। यहां लोग चाहें तो ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

dhanauti is the best destination for holiday
snowfall in uttarakhand
यहां जाने के लिए दिल्ली एनसीआर से हर घंटे बस खुलती है। जाने का किराया महज 1000 रुपये से लेकर 1200 तक होगा। बता दें वहां रहना और खाना भी बहुत सस्ता है। आप चाहे तो वहां पर बने धर्मशाला में भी रुक सकते हैं। वहां का सुबह और शाम का खूबसूरत दृशिय आपका मनमोह लेगा। 


नजदीकी वायुसेवा

जौली ग्रांट एअरपोर्ट : 102 किलोमीटर


नजदीकी रेल सेवा
ऋषिकेश : 90 किलोमीटर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed