फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus covid 19 effects in goa tourism beaches shacks hotels and resort

कोरोना संकट के बीच गोवा के समुद्री तटों पर पसरा सन्नाटा, अगले टूरिस्ट सीजन से भी उम्मीद नहीं

Wed, 08 Apr 2020 12:47 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 08 Apr 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 effects in goa tourism beaches shacks hotels and resort
Goa - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के प्रकोप से देश और देश के सभी राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले गोवा पर इसका प्रभाव कुछ ऐसा पड़ा, जैसे समुद्री तट रेगिस्तान में परिवर्तित हो गए हों। यहां के कारोबारियों को अपना कारोबार सीजन की समाप्ति से दो महीने पहले ही समेटना पड़ गया। आमतौर, पर गोवा में मई के अंत तक काफी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं।

विज्ञापन


पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यह सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा और अगले सीजन से भी उन्हें उम्मीद कम ही हैं। तटीय राज्य गोवा में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। खासकर गर्मियों की छुट्टियों में यहां पर देसी और विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। 
विज्ञापन


इस समय लगभग सभी होटल, रिजॉर्ट बुक रहते थे। लेकिन इस बार हालात कुछ और ही है। इस सीजन की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी और अंत आपके सामने है। कार्डोज़ो, बैगा-कैलंग्यूट बीच बेल्ट पर एक शेक के मालिक हैं, उनका यह शेक काफी मशहूर है। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि लॅाकडाउन की वजह से यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार लोगों ने उन्हें मार्च में ही मई वाला झटका दे दिया है...

coronavirus covid 19 effects in goa tourism beaches shacks hotels and resort

हर साल 31 मई के बाद ही भीड़ थोड़ी कम होती है। लेकिन इस बार पर्यटन कारोबारियों को मार्च में ही मई वाला झटका लगा है। शेक अस्थाई संरचनाएं होती हैं, जिन्हें मॉनसून के दौरान हटा दिया जाता है और अगले पर्यटन सीजन पर इन्हें फिर से स्थापित किया जाता है।

कारोबारी का ये भी कहना है कि आने वाले सीजन से भी उन्हें किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं है। कोरोनावायरस ने अर्थव्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया है। लोग कुछ समय तक यात्रा करने से बचेंगे।

ऑल गोवा शेक ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष क्रूज कार्डोजो का कहना है कि "ऐसे समय में व्यक्ति यात्रा करने से बचता है। वर्तमान परिस्थितियों में हमारी सभी आजीविका खतरे में हैं।" उनका यह भी कहना है कि विदेशी यात्री पूरे सालभर के लिए भी गोवा में छुट्टियां मनाने आते हैं।

coronavirus covid 19 effects in goa tourism beaches shacks hotels and resort
Goa - फोटो : Pixabay

हालांकि, ट्रैवल एंड टूर्स एसोसिएशन ऑफ गोवा (TTAG) ने दावा किया कि इस स्वास्थ्य संकट के बाद स्थिति में सुधार होगा। टीटीएजी के अध्यक्ष सवियो मेसियस ने कहा, "लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। एक बार यह सब खत्म हो जाएं, उसके बाद लोग बाहर निकलकर तनाव कम करना चाहंगे। समुद्र तट और पार्टी का आनंद लेने के लिए गोवा से बेहतर कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed