फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Chicago like Places To Enjoy Nightlife in Delhi Night life area

Nightlife in Delhi: शिकागो की नाइट लाइफ का लेना है आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर जाएं

Wed, 19 Mar 2025 04:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

दिल्ली में शिकागो जैसी नाइटलाइफ का आनंद लेने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं जहां आप म्यूजिक, डांस, लाइव परफॉर्मेंस और लाजवाब फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। शिकागो जैसी नाइटलाइफ का मजा दिल्ली में लेने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Chicago like Places To Enjoy Nightlife in Delhi Night life area
दिल्ली की नाइट लाइफ का आनंद उठाने के लिए इन जगहों पर जाएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Chicago like Places To Enjoy Nightlife in Delhi: शिकागो सांस्कृतिक शहर है जहां 200 से ज्यादा थिएटर और म्यूजिक क्लब हैं। यहां के नाइट क्लब काफी मशहूर हैं। वहीं शिकागो की नाइटलाइफ भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां संगीत, बार, क्लब और कई अन्य मनोरंजक विकल्प शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि जो लोग लाइव संगीत, जैज और ब्लूज क्लब व नाइट लाइफ का आनंद उठाने के लिए शिकागो नहीं जा सकते हैं, उन्हें दिल्ली में ही शिकागो जैसा नजारा देखने को मिल सकता है। दिल्ली की कई ऐसी जगहें हैं जो रात 10 बजे के बाद शिकागो जैसी नजर आने लगती हैं। दिल्ली में शिकागो जैसी नाइटलाइफ का आनंद लेने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं जहां आप म्यूजिक, डांस, लाइव परफॉर्मेंस और लाजवाब फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। शिकागो जैसी नाइटलाइफ का मजा दिल्ली में लेने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कनॉट प्लेस

दिल्ली का सीपी एक प्रतिष्ठित क्षेत्र हैं जो कि नाइटलाइफ़ के शौकीनों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। यहां कई पब, बार और कैफे हैं। लाइव संगीत का आनंद लेने, रात भर डांस या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए यहां पहुंचा जा सकता है। कनॉट प्लेस में लाइव म्यूजिक, डांस फ्लोर और बेहतरीन कॉकटेल का आनंद ले सकते हैं।



Updated Indian Passport Rules: भारतीय पासपोर्ट के नए नियम, पहचान के लिए जरूरी होंगे ये दस्तावेज


हौज खास विलेज

हौज खास सांस्कृतिक और मस्ती के फ्यूजन के लिए प्रसिद्ध है, जो यूनिक नाइटलाइफ का अनुभव कराता है। यहां विलेज के शानदार कैफे, बार और क्लब्स को घूम  सकते हैं, साथ ही जीवंत वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। यह इलाका नाइटलाइफ के शौकीनों के लिए स्वर्ग है।

ग्रेटर कैलाश

दोस्तों के साथ नाइट लाइफ का आनंद उठाने के लिए ग्रेटर कैलाश में आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। यहां की जगमगाती लाइट्स, पार्टी म्यूजिक ट्रैक का लुत्फ उठाने के लिए वीकेंड पर जाना बेहतर वक्त हो सकता है। देर रात यहां का माहौल काफी अच्छा रहता है। कुछ नाइट कैफे व बार लजीज स्टार्ट्स व लजीज फूड्स के साथ बढ़िया कॉकटेल सर्व किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed