फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Ahmedabad Tourist Places Visit For Perfect Summer Vacation Hill Stations Near Ahmedabad

Ahmedabad Tourist Places: अहमदाबाद के पास हैं ये सुंदर जगह, गर्मियों में घूमने के लिए जाएं

Wed, 26 Jun 2024 09:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Jun 2024 09:34 AM IST
सार

गुजरात के किसी शहर में रहते हैं तो यहां कि झुलसा देने वाली गर्मी में गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए किसी ऐसी जगह का चयन करे जो ठंडक का अहसास कराने वाली हो।

विज्ञापन
Ahmedabad Tourist Places Visit For Perfect Summer Vacation Hill Stations Near Ahmedabad
अहमदाबाद के पर्यटन स्थल - फोटो : Istock

विस्तार

Ahmedabad Tourist Places: ''चुभती जलती गर्मी का मौसम आया।'' ये पंक्ति आपने टीवी विज्ञापन में सुनी होगी और गर्मी आते ही महसूस भी की होगी। इस मौसम में सूरज की तपन अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में न घर से बाहर निकलने का मन तो नहीं करता, लेकिन गर्मियों की छुट्टियां घर में बिताना भी नहीं चाहते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। गुजरात के किसी शहर में रहते हैं तो यहां कि झुलसा देने वाली गर्मी में गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए किसी ऐसी जगह का चयन करें जो ठंडक का अहसास कराने वाली हो।

विज्ञापन


कच्छ का रण

भारत का सबसे बड़ा सफेद नमक का रेगिस्तान गुजरात में स्थित कच्छ का रण है। गर्मियों में किसी रेगिस्तान में जाने का विचार ही पसीना छुड़ा देने जैसा लगे लेकिन यह जगह सिर्फ सफेद रेत से अधिक है, खासकर जब आप शाम के वक्त यहां पहुंचे। शाम में यहां से सूर्यास्त का नजारा बहुत ही आश्चर्यजनक दृश्य का अनुभव कराता है। गर्मियों में यहां जाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन


थोल पक्षी अभयारण्य

अहमदाबाद के पास स्थित शानदार पर्यटनों स्थलों में से एक यह स्थान लगभग 7 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यहां एक साथ ढेरों पक्षियों को देख सकते हैं। अहमदाबाद से एक घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंच सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच शांत माहौल में रहने के लिए यहां पहुंच सकते हैं। यहां ताजे पानी की झील भी है, जिसके किनारे बैठ कर सुकून को महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा मरीन नेशनल पार्क भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाजारी झरना

गर्मियों में पानी से खेलने में बहुत आनंद महसूस होता है। इस मौसम में बच्चे वाटर पार्क जाने की जिद करते हैं लेकिन हर महीने उन्हें वाॅटर पार्क ले जाना खर्चीला हो सकता है। ऐसे में बच्चों को अहमदाबाद के पास स्थित जाजारी झरना घुमाने ले जा सकते हैं। यह जगह अहमदाबाद से महज 3 घंटे की दूरी पर है, जहां ड्राइव करके आसानी से पहुंचा जा सकता है।


सापुतारा

गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा भी छुट्टियों में घूमने का एक विकल्प हो सकता है। सापुतारा डांग जिले में स्थित है। रोमांचक गतिविधियों का शौक रखने वालों को यह जगह जरूर पसंद आएगी। यहां हरे भरे जंगल, पहाड़, झरना, सापुतारा झील और हटगढ़ किला घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed