{"_id":"5cb6e13cbdec22142c5ccab2","slug":"5-places-in-world-largest-continent-asia-you-must-visit-once-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अद्भुत हैं एशिया की ये 5 जगह, जिंदगी में एक बार नहीं घूमे तो क्या घूमे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अद्भुत हैं एशिया की ये 5 जगह, जिंदगी में एक बार नहीं घूमे तो क्या घूमे
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, ये तो आप जानते होंगे। इतना ही नहीं ये महाद्वीप अद्भुत खूबसूरती से भरा हुआ है। भारत, इंडोनेशिया, जापान, चीन, श्रीलंका और सिंगापुर आदि देशों में फैली मनमोहक वादियां, समुद्र का शांत किनारा और बहुत सी अनोखी चीजों ने इस महाद्वीप को समृद्ध बनाया है। आज हम आपको एशिया महाद्वीप की उन खूबसूरत जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं, जहां जीवन में एक बार आपको जरूर जाना चाहिए।
2 of 7
राजा अम्पैट, इंडोनेशिया
ये द्वीप सच में एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। घने जंगल, वाइट सैंड बीच और सैकड़ों विलुप्तप्राय जानवरों और पौधों से भरा ये द्वीप देखने लायक है। कुछ साल पहले वैज्ञानिकों को यहां 50 से ज्यादा नई प्रजातियों के जीव-जंतु मिले थे।
3 of 7
केरल, भारत
किसी भी मौसम में घूमने का मन हो केरल सबसे अच्छी जगह है। केरल पृथ्वी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है इसलिए इसे 'गॉड ओन कंट्री' कहते हैं। यहां का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार, हाउसबोट वाला शहर अलेप्पी, कोच्चि और एर्नाकुल ऐसी जगहें हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार अवश्य देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सिंगापुर
सिंगापुर पर प्रकृति मानो पूरी तरह मेहरबान है। सिंगापुर में कुछ तो जरूर है इसलिए हर व्यक्ति अपने जीवन में एक बार वहां जाने की ख्वाहिश रखता है। यहां जब जंगल, पहाड़, झरने और रंग-बिरंगे फूलों के बगीचों के बीच से ट्रेन गुजरती है, तो ऐसा महसूस होता है जैसे आप सपना देख रहे हों।
विज्ञापन
5 of 7
शीआन, चीन
माना जाता है कि शीआन (xian) से ही चीनी सभ्यता की शुरुआत हुई थी। शीआन चीन का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। शीआन के स्वादिष्ट पकवान यहां की विशिष्टता हैं। विदेशी यहां साइकिल ट्रिप बहुत पसंद करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।