फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने का शौक है तो यहां खुला है खजाना, थोड़ी सी मेहनत में घूम लेंगे दुनिया

Thu, 14 Mar 2019 04:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
10 Best ways to travel world for free and get paid
- फोटो : pixabay

सफरनामा किसको पसंद नहीं! दुनिया का हर इंसान सारी परेशानियों से दूर, लंबे सफर पर जाना चाहता है, नई-नई जगह, नए किस्से, कहानियों और सुकून की तलाश में, आप भी ऐसी ही तलाश में होंगे। तो देर किस बात की पढ़िए कुछ ऐसी रोचक जानकारियों के बारे में जो आपको दुनिया घूमने में मदद करेगी क्योंकि कुछ भी शुरू करने से पहले अगर उसका थोड़ा भी आईडिया मिल जाए तो बात बन जाती है। लेकिन पैसे के अभाव के कारण कई बार ये सपना अधूरा रह जाता है। अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना एक भी रूपए खर्च किए मुफ्त में आप पूरी दुनिया घूम सकते हैं। 

10 Best ways to travel world for free and get paid
- फोटो : pixabay
ऐसी कई कंपनियां हैं जैसे मैकिन्से एंड कंपनी, मैरियट, हिल्टन, अमेरिकन एक्सप्रेस, वॉल्ट डिजनी जो गर्मियों के दौरान जॉब निकालती हैं। इनके जरिए आप लंबे समय तक वहां रह सकते हैं जिसके लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपकी मोटी कमाई भी हो जाएगी।
 
10 Best ways to travel world for free and get paid
- फोटो : pixabay
अब अगर दिन में इतना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो ट्रैवल ब्लॉगिंग के विषय में बेशक जानते होंगे, इन दिनों ट्रैवल ब्लॉगिंग काफी ट्रेंड में है। इसके लिए आपको अपने यात्रा संस्मरण और उनसे जुड़ी यादों और घटनाओं को एक ब्लॉग में लिखना होता है। अगर आपका ब्लॉग लोगों को पसंद आता है तो इसके लिए आपको काफी पैसे भी मिलेंगे। एक बार जब आप ट्रैवल ब्लॉगर की तरह मशहूर हो जाएंगे तो कई कंपनियां आपको अपने खर्च पर दुनिया में कहीं भी घूमने भेज सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 Best ways to travel world for free and get paid
- फोटो : pixabay
अगर आप किसी भी एडवेंचरस कार्यक्रम जैसे कि योग, पीलाटे, पहाड़ों पर चढ़ाई, स्कीइंग या स्कूबा डाइविंग में माहिर हैं और आपके पास इसकी डिग्री भी है तो विदेशों में आपके लिए सुनहरा मौका है। पर्यटन स्थलों पर आजकल ऐसी गतिविधियों में माहिर लोगों की काफी मांग है। इससे आप फ्री में यात्रा कर पाएंगे और आपको पैसे भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
10 Best ways to travel world for free and get paid
- फोटो : pixabay
यात्रा के दौरान सबसे पहले दिमाग में आता है खर्च तो उसे मैनेज करने के लिए आप हॉस्टल में सफाई, रिसेप्शनिस्ट, प्रशासक आदि जैसे रोजगार भी कर सकते हैं। इस दौरान आप हॉस्टल में मुफ्त में रह सकते हैं और आप पैसे भी बना सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed