फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   These ideas enhance the beauty of walls with books

किताबों की शेल्फ बढ़ा सकती है कमरे की शोभा, ये रहे कुछ तरीके

Thu, 07 Dec 2023 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Dec 2023 04:59 PM IST
सार

अगर घर में जगह की कमी के कारण स्टडी एरिया बनवाना संभव न हो तो आप दीवारों का उपयोग कर वॉल बुकशेल्फ बनवा सकती हैं। ये बुकशेल्फ आपकी किताबों को व्यवस्थित करने और घर को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
These ideas enhance the beauty of walls with books
किताबों से कमरे को सजाने का तरीके। - फोटो : istock

विस्तार

रेणु फ्रांसिस,
विज्ञापन


अगर व्यवस्थित ढंग से हो तो किताबों से भरी शेल्फ किसी भी कमरे की शोभा बढ़ा देती है और इसमें आपकी मदद कर सकते है खूबसूरत वॉल बुकशेल्फ। आज इंटरनेट के जमाने में भी कई लोग ऐसे हैं, जो किताब पढ़ना नहीं भूलते हैं। वे घर में स्टडी एरिया बनवाते हैं, ताकि पसंद की किताबों का खूबसूरत कलेक्शन इकट्ठा कर सकें, लेकिन अगर घर में जगह की कमी के कारण स्टडी एरिया बनवाना संभव न हो तो आप दीवारों का उपयोग कर वॉल बुकशेल्फ बनवा सकती हैं। ये बुकशेल्फ आपकी किताबों को व्यवस्थित करने और घर को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं।

कॉर्नर वॉल बुकशेल्फ

आजकल कॉर्नर वॉल बुकशेल्फ बनाने का चलन काफी बढ़ गया है, क्योंकि इससे छोटे स्पेस का उचित ढंग से उपयोग होता है। एक कॉर्नर बुकशेल्फ किताबों को रखने के लिए आदर्श आइडिया है। ये कई फैंसी शैलियों में आते हैं। इनमें आप आसानी से किताबों को व्यवस्थित रख सकती हैं और जब इच्छा हो, अपनी पसंद की किताबें पढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


रीडिंग सर्कल

यह गोलाकार लकडी़ का बना होता है। इसे भी आप दीवार पर लगा सकती हैं। इसमें अलग-अलग खांचे या पार्ट बने होते हैं, जिनमें आप किताबें रख सकती हैं। ये गोलाकार डिजाइन से बना बुकशेल्फ अनोखी डिजाइन के कारण कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोटिंग

कम जगह पर फ्लोटिंग वॉल बुकशेल्फ बनाना सही फैसला है। ये बुकशेल्फ देखने में ऐसे लगते हैं, जैसे बिना किसी सहारे खुद को पकड़े हुए हैं। इनकी खास बात यह है कि इनकी फिटिंग बहुत शानदार तरीके से की जाती है।

कांच से बना

आजकल कांच का बना वॉल बुकशेल्फ लोगों की पहली पसंद है, क्योंकि ये देखने में काफी आकर्षक और खूबसूरत लगते हैं। इनकी सफाई भी आसानी से हो जाती है। यह बुकशेल्फ आपके कमरे के लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। आप चाहें तो बुकशेल्फ के ऊपर एलईडी लगाकर इसे रोशन भी कर सकती हैं।

क्यूब

ये वॉल बुकशेल्फ देखने में अधिक व्यवस्थित लगते हैं और दीवार पर आसानी से लगाए जा सकते हैं। आप इनमें छोटी और बड़ी किताबों को अलग-अलग रखने के लिए अलग-अलग क्यूब्स का चुनाव कर सकती हैं। जाहें तो त्रिभुज आकार के वॉल बुकशेल्फ को फिक्स कर सकती हैं।

स्पाइन

स्पाइन वॉल बुकशेल्फ भी कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं। आप इसे दरवाजे के पास वाली दीवार पर या बरामदे की दीवार पर भी लगा सकती हैं।

सीढ़ीनुमा

सीढ़ीनुमा बुकशेल्फ में किताबें व्यवस्थित करना आसान होता है। आप इसे अपने पसंदीदा रंग में रंग सकती हैं या सतरंगी भी रंग सकती हैं। सीढ़ीनुमा वॉल बुकशेल्फ में ढेर सारी किताबें रखी जा सकती हैं।


हनीकॉम्ब हेक्सागोनल

हनीकॉम्ब हेक्सागोनल वॉल बुकशेल्फ दिखने में आकर्षक और खूबसूरत होते हैं। ये वॉल बुकशेल्फ अपने ढंग के खूबसूरत बुकशेल्फ होते हैं। इनको लगाने से कमरा क्लासी और अनोखा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed