फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Sawan 2025 Morning Routines Five Simple Habits That Transform Day

Sawan 2025 Morning Routines: सावन में सुबह उठते ही करें ये पांच काम, जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव

Thu, 10 Jul 2025 11:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:09 AM IST
सार

Sawan 2025 Morning Routines: अगर आप भी चाहते हैं कि आपका हर दिन ऊर्जा और आत्मिक संतुलन से भरपूर हो तो सावन 2025 की सुबह इन 5 जादुई रूटीन के साथ शुरू करें।

विज्ञापन
Sawan 2025 Morning Routines Five Simple Habits That Transform Day
सावन का रूटीन - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Sawan 2025 Morning Routines : सावन का महीना न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना खुद को शुद्ध करने, दिन की शुरुआत सकारात्मक और ऊर्जा के साथ करने का है। सावन के महीने की खूबसूरती जितनी प्रकृति में देखने को मिलती है, उतनी ही अपने मन-मस्तिष्क में उतारने के लिए इस माह में हर दिन की शुरुआत विशेष तरीके से करें। सावन में एक ऐसी रूटीन को अपनाएं तो आपके हर दिन को एक नई ऊर्जा और मानसिक शांति से परिपूर्ण कर दे। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका हर दिन ऊर्जा और आत्मिक संतुलन से भरपूर हो तो सावन 2025 की सुबह इन 5 जादुई रूटीन के साथ शुरू करें।

विज्ञापन




विज्ञापन


सावन में कैसे करें दिन की शुरुआत


शिव मंत्र जप और ध्यान

सुबह उठते ही शिव मंत्र का जाप करें। जैसे, "ॐ नमः शिवाय" या "महामृत्युंजय मंत्र" का उच्चारण कर सकते हैं। इससे मन शांत होगा और पॉजिटिव वाइब्स पूरे दिन बनी रहेंगी। ध्यान से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नान

जाप और ध्यान के बाद शुद्ध जल से स्नान करें। इसके लिए एक बाल्टी पानी में तुलसी या गंगाजल मिलाएं। यह नकारात्मकता  को दूर करता है और शरीर को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करता है। 


अर्घ्य और बेलपत्र 

नहाने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। यह हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है। इस दौरान सूर्य की ओर देखें। उसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध या जल अर्पित कर सकते हैं। घर पर दीपक जलाकर ओंकार की ध्वनि चलाएं जिससे घर का वातावरण भी पवित्र हो।


10 मिनट योग या प्राणायाम

इसके बाद 10 मिनट योगाभ्यास करें। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी या सूर्य नमस्कार जैसे योगासन करें। ये शरीर को स्फूर्ति और मानसून में स्वास्थ्य को संतुलित रखते हैं।



धार्मिक पाठ

5-10 मिनट किसी धार्मिक ग्रंथ जैसे शिव पुराण, रामायण, भगवत् गीता का पाठ करें या प्रेरणादायक लेख पढ़ें। इससे मानसिक मजबूती और स्पष्ट सोच विकसित होती है।


पौष्टिक और सात्विक आहार 

पौष्टिक नास्ता लें। फल, खिचड़ी, ओट्स या सब्जियों का सूप पी सकते हैं। सावन में हो सके तो सात्विक भोजन का सेवन करें। यह मन को शुद्ध और सकारात्मक रखने में सहायक है। साथ ही मानसून में सेहत के लिए भी फायदेमंद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed