फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   reverance for nature should be revived said shri shri ravi shankar

प्रकृति के प्रति श्रद्धा भाव को पुनर्जीवित करना आवश्यक- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

Sat, 05 Jun 2021 05:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 05 Jun 2021 05:32 PM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है, साथ ही उन्होंने प्रकृति के प्रति श्रद्धा को फिर से जीवित करने की भी बात की है। 

विज्ञापन
reverance for nature should be revived said shri shri ravi shankar
श्री श्री रविशंकर ट्वीट - फोटो : twitter

विस्तार

5 जून को संपूर्ण विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई सारे विद्वान शुभकामना संदेश, पर्यावरण से जुड़े विचार, पर्यावरण संरक्षण के लिए सलाह आदि साझा कर रहे हैं। इनमें कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो कि पिछले सालों में पर्यावरण को बचाने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर चुके हैं। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के विश्व में कई सारे अनुयायी हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुदेव ने ट्वीट के माध्यम से संसार को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। इस ट्वीट के समर्थन में कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने संदेश में क्या कहा है। 

विज्ञापन

प्रकृति को धार्मिक भाव से देखें
श्री श्री रविशंकर द्वारा किए गए ट्वीट का हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है- ‘पर्यावरण का सम्मान और उसका संरक्षण हमारी बहुमूल्य व्यवस्था का जरूरी हिस्सा होना चाहिए। विश्व की प्राचीन संस्कृतियों में प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा रखी जाती है। प्रकृति को धार्मिक भाव से देखने की वृत्ति को हमें पुनर्जीवित करना होगा’।

विज्ञापन

 

पर्यावरण के लिए किया है काम
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक के रूप में श्री श्री रविशंकर द्वारा  पारिस्थितिकी बहाली के क्षेत्र में कई काम किए जा चुके हैं, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के लिए तय किए गए विषय का मुख्य केंद्र है। संस्था द्वारा ग्राउंड वॉटर लेवल को बढ़ाने से लेकर हरियाली के विकास एवं एग्रोफोरेस्ट्री के मॉडल को क्रिया में लाने जैसे कार्यों पर खूब ध्यान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा चुके हैं 81 मिलियन पौधे
ऑर्ट ऑफ लिविंग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल की 47 नदियों और सहायक नदियों को पुनर्जीवित किया गया जिससे कि 6186 गांवों को फायदा पहुंचा है। 22,562 रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण, 36 देशों में 81 मिलियन पौधों को लगाना, 25 करोड़ लीटर पानी के संग्रहण की व्यवस्था आदि काम भी संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में अब तक किए जा चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed