फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   You Shouldn't Be Facebook Friends With Your Boss, Survey Say

क्यों न भेंजे बॉस को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट?

Fri, 27 Sep 2013 07:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
You Shouldn't Be Facebook Friends With Your Boss, Survey Say

यूं तो फेसबुक पर अपने पेरेंट्स और को-वकर्स को फ्रेंड बनाना एक अच्छा आइडिया नहीं है। लेकिन बॉस को तो फेसबुक पर कतई फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजना चाहिए। जानिए ऐसा क्यों है?

विज्ञापन


ये हम नहीं कह रहे बल्कि हालिया सर्वें में इस बात की पुष्टि हुई है। हफपोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सर्वें में 722 लोगों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


ये सर्वें सोडाहेड और अनॉनिमस फीडबैक साइट यू टेल द्वारा कराया गया था जिसमें 81 फीसदी लोगों का कहना था कि बॉस को फेसबुक पर फ्रेंड नहीं बनाना चाहिए। 25 से 34 साल की उम्र वाले लोग इसमें शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर मत मारिए डींग, दोस्त कर देंगे अनफ्रेंड

महिलाओं के मुकाबले पुरूषों ने कहा कि बॉस को फ्रेंड बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। वही जब को वकर्स के बारे में पूछा गया कि क्या वे अपने सहयोगियों को फेसबुक फ्रेंड बनाना चाहते हैं तो 55 फीसदी का कहना था कि हां वो अपने सहयोगियों को फेसबुक फ्रेंड बनाते हैं और 45 फीसदी का ना में जवाब था।

क्या कारण हैं बॉस और सहयोगियों को फ्रेंड ना बनाने के

दरअसल, जब आप फेसबुक पर सक्रिय होते हैं तो आपके सभी फेसबुक फ्रेंड आपके और आपकी लाइफ के बारे में अपडेट रहने लगते हैं। आपकी फोटो, फैमिली, छुट्टियों, आपके स्टेट्स और यहां तक की इवेंट्स जो आप अटेंड करते हैं, इन सबके बारे में आपके बॉस को पता चल सकता है।

आमतौर पर लोग नहीं चाहते कि उनके बारे में उनके बॉस को बहुत ज्यादा कुछ पता चले कि वो कैसे हैं। ना कि वे चाहते कि उनकी लाइफ की मस्ती और कॉलेज के दिन इत्यादि के बारे में उनके कुलीग या बॉस जानें।


आमतौर पर लोग ऑफिस में प्रोफेशनल रहना और बॉस से डिस्टेंस मेंटेन करना पसंद करते हैं। यदि आपके सहयोगी और आपके बॉस आपके बीते 5 सालों के बारे में जानते हैं तो वो आपको निजी तौर पर काफी करीब से जानने लगते हैं।

इतना ही नहीं, लोग ये भी नहीं चाहते कि उनकी लास्ट नाइट की पार्टी या मस्ती की फोटो बॉस या कुलीग देखें। वो अपनी ये पिक्स दूसरे दोस्तों को दिखाना चाहते हैं।

अगर आप ऑफिस टाइम में फेसबुक पर सक्रिय हैं तो इसका अंदाजा आपके बॉस को लग सकता है। ऐसे में ये भी संभव है कि आपको नौकरी से हाथ धोना पड़े।

2009 में एक ऐसा ही किस्सा आया था जब एक स्विस महिला को अपनी इंश्योरेंस जॉब से इसीलिए हाथ धोना पड़ गया था क्योंकि उसने बॉस को कहा था कि उसका कंप्यूटर काम नहीं कर रहा लेकिन उस महिला को फेसबुक पर एक्टिव पाया गया।

इतना ही नहीं, आपको सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी अलर्ट भी रहना पड़ता है कि कहीं कोई आपकी जॉब या काम के बारे में कुछ उल्टा सीधा ना लिख दें।

2010 में एक महिला को अपनी वेट्रेस की जॉब इसीलिए खोनी पड़ गई थी क्योंकि एक कपल ने उसकी शिकायत फेसबुक पर कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed