{"_id":"78e2610f3ea06aabbdd97fec347ab7cc","slug":"women-having-more-male-friends-have-more-sex-with-their-partners-relationship-news-hindi-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को करीब रखने के लिए ऐसे फंडे अपनाते हैं मर्द ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बीवी को करीब रखने के लिए ऐसे फंडे अपनाते हैं मर्द
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Nov 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
ये इंसान का स्वभाव है कि वो दूसरों से अपनी तुलना जरूर करता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन
द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिन महिलाओं के बहुत सारे पुरुष दोस्त होते हैं उनके पार्टनर सेक्स एक्टिविटी में बहुत ज्यादा इन्वॉलव रहते हैं।
यूएस की ओकलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता माइकल फाम का कहना है कि पुरुष अपनी पार्टनर के पुरुष मित्रों को सेक्स राइवल से कम नहीं आंकता। ऐसे में वो अपनी पार्टनर से खूब सेक्स करके उसको खुश रखने की कोशिश करता है ताकि उसकी पार्टनर अपने पुरुष मित्रों की ओर आकर्षित ना हो जाए।
विज्ञापन
माइकल फाम कहते हैं कि ये हमारा स्वभाव है कि हम अपने पार्टनर को बार-बार याद दिलाते हैं कि हम उससे कितना प्यार करते हैं और उसके साथ हमारा रिश्ता कितना मजबूत है। वे कहते हैं कि अगर आपके पार्टनर को किसी से ईष्या है तो ये ईष्या आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के काम आएगी।
विज्ञापन
इस सर्वे के नतीजों पर पहुंचने के लिए सर्वे में 393 ऐसे पुरुषों को शामिल किया गया जो कमेटिड हैं। प्रतिभागियों से उनके पार्टनर के आकर्षण के बारे में पूछा गया और उनकी फीमेल पार्टनर के कितने पुरुष दोस्त है इस बारे में पूछा गया।
साथ ही सर्वे में उनसे ये भी पूछा गया कि आपकी पार्टनर अपने पुरुष दोस्तों पर कितना आकर्षित रहती है। प्रतिभागियों से एक सप्ताह में कितनी बार सेक्स करते हैं, इस तरह के सवाल भी किए गए।
सर्वे में भाग लिए अधिकत्तर पुरुषों का कहना था कि उनकी पार्टनर काफी आकर्षक है और बाकी पुरुष भी उनकी पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं।
जनरल ऑफ कंपैरिटीव में प्रकाशित इस रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि जब पुरुष को ये महसूस होता है कि उसकी पार्टनर उसे धोखा दे सकती है तो वो ओर ज्यादा सेक्स करते हैं ताकि उनकी पार्टनर उनके पास ही रहे।