{"_id":"a2c086097261f6f91d6133607bcdeae5","slug":"why-people-prefer-relationship-break-ups-in-january-relationship-news-hindi-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, जनवरी में लोग क्यों करते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप! ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जानिए, जनवरी में लोग क्यों करते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी सोचा है दिल तोड़ने में कितना वक्त लगता है? जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, आज के समय में व्यस्कों को दिल तोड़ने में 3 महीने या 11 सप्ताह भी नहीं लगते। द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, अच्छी बात ये है कि ब्रेकअप से युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
रिसर्च के दौरान 155 व्यस्क युवाओं ने इस बात को स्वीकारा कि वे रिलेशनशिप में फेल हुए। लेकिन इसमें से 71 फीसदी युवाओं ने माना कि ब्रेकअप के बाद उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। ऐसे युवा जिनका ब्रेकअप हुआ वे अपने आपको मैच्योर समझने लगे और उनके जीवन के लक्ष्य काफी क्लीयर हो गए।
विज्ञापन
ये रिसर्च जनरल ऑफ पॉजिटिव साइक्लोजी में प्रकाशित हुई जिसमें पाया गया कि नए रिश्तों के अनुभव से व्यक्ति पर काफी प्रभाव पड़ता है और उसके पोजिटिव इमोशंस को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन
पिछले साल हुई मनी सेविंग ब्रांड वाउचरक्लाउड ऑनलाइन द्वारा कराई गई एक रिसर्च में ये बात भी सामने आई कि जनवरी ब्रेकअप महीने के लिए मशहूर है। जनवरी में सबसे ज्यादा ब्रेकअप होने का मुख्य कारण ये भी है कि हर कोई जीवन में नई शुरूआत करना चाहता है इसीलिए ब्रेकअप के लिए जनवरी के दिन का चुनाव करता है।
इसीलिए जनवरी को ब्रेकअप मंथ के नाम से भी जाना जाता है।
ब्रिटेन के 18 और उससे अधिक उम्र के उन 1,881 लड़के-लड़कियों पर ये रिसर्च करवाई गई थी जिनका जनवरी महीने में ही ब्रेकअप हुआ था। इन युवाओं से इनके ब्रेकअप और रिलेशनशिप पर सवाल किए गए थे। इस रिसर्च में ये बात साबित हुई थी कि युवाओं के लिए जनवरी में ब्रेकअप करना बहुत आम बात है।