{"_id":"b6a92538-dfb5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"what-drives-couples-to-fall-in-love-at-first-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली नजर का प्यार, केमिकल लोचा या कुछ और...","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पहली नजर का प्यार, केमिकल लोचा या कुछ और...
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अकसर सुना होगा लव एट फर्स्ट साइट। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है कि ऐसा क्यों होता है।
विज्ञापन
हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि पहली नजर के प्यार का भी बायोलोजिकल कारण हैं।
इतना ही नहीं, इंसान के आकर्षण का अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है, जब लोग रोमांस में पड़ते हैं तो और भी अधिक तेजी से प्रतिक्रिया देने लगते हैं।
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ आपको तीन मिनट लगते है ये जानने में भी सामने वाला आपका दोस्त बनने लायक है कि तुम।
यानी दोस्त बनाने और रोमांटिक पार्टनर ढूंढने के लिए भी इतना ही समय काफी है।
फ्रेंडशिप पर हुई एक स्टडी में ये भी साबित हुआ है कि जो लोग साथ में शुरूआत के कुछ मिनट एन्जॉय कर लेते हैं वे नौ सप्ताह के भीतर काफी करीबी रिश्ते में बंध जाते हैं।
लेकिन अचानक ही किसी के प्रति आकर्षण के पीछे बायोलोजिकल कारण जुड़े हुए हैं।
स्टडी के दौरान पाया गया कि जानवर अपने साथी से मिलने में बहुत कम वक्त लगाते हैं। लेकिन ये बात अभी तक साबित नहीं हो पाई है कि इंसानों पर भी ये बात लागू है या नहीं। लेकिन फिर भी किसी एक के प्रति अचानक आकर्षण के होने के पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण जरूर छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
रोमांटिक आकर्षण शायद रिश्ते को आगे बढ़ाने का जरिया हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति उपयुक्त साथी या यूं कहें कि विशेष साथी की तलाश करते हैं जिसे वो हर व्यक्ति को अपनी नजरों से टटोलते हैं।
विज्ञापन
लेकिन किसी से पहली मुलाकात में उसके प्यार में पड़ जाना, ये मुद्दा कुछ जटिल हो सकता है।
हालांकि अमेरिका में आधे से ज्यादा लोग लव एट फर्स्ट साइट पर विश्वास रखते हैं। जबकि इसके विपरीत महिलाएं हमेशा रोमांटिक नहीं होती।
एक स्टडी में ये पाया गया कि पुरूष महिलाओं के मुकाबले अधिक लव एट फर्स्ट साइट में पड़ते हैं।
रिसर्च में ये पाया गया कि ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि पुरूष महिलाओं के मुकाबले अधिक संकेतों को जान पाते हैं। जबकि महिलाएं पहले विश्वास बनाती हैं तब किसी रिश्ते में आगे बढ़ती है।
हालांकि पहली नजर में प्यार में पड़ने वाले लोग आमतौर पर जवान होते हैं। इसीलिए वे आकर्षण को प्यार समझ बैठते हैं।
एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 50 की उम्र तक पहुंच चुके लोगों के मुकाबले कम उम्र के युवा लव एट फर्स्ट साइट में पड़ जाते हैं। ऐसा इसीलिए भी क्योंकि बड़ी उम्र के लोग रोमांटिक रिलेशनशिप के अनुभव पहले ले चुके हेते हैं।