फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Valentine Day Week List 2026 Valentine Week Datesheet in Hindi

Valentine Day 2026: फरवरी आते ही शुरू होगा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक की डेटशीट यहां देखें

Fri, 30 Jan 2026 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 30 Jan 2026 11:52 AM IST
सार

Velentine Week List 2026: अगर आप अपने पार्टनर, क्रश या खास इंसान के लिए कुछ प्लान करना चाहते हैं, तो पहले ये वैलेंटाइन वीक की डेटशीट जरूर याद कर लें।

विज्ञापन
Valentine Day Week List 2026 Valentine Week Datesheet in Hindi
वैलेंटाइन सप्ताह की पूरी डेटशीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Velentine Week List 2026: मोहब्बत का मौसम कोई कैलेंडर नहीं देखता, लेकिन वैलेंटाइन वीक आते ही दिल अपने आप तारीखें गिनने लगता है। फरवरी की हवा में गुलाबों की खुशबू, मैसेज बॉक्स में दिल वाले इमोजी और रिश्तों में थोड़ी-सी मिठास घुल जाती है। वैलेंटाइन सप्ताह 2026 भी कुछ ऐसा ही लेकर आ रहा है। एक पूरा हफ्ता, जो प्यार जताने के छोटे-छोटे बहानों से भरा होता है। अगर आप अपने पार्टनर, क्रश या खास इंसान के लिए कुछ प्लान करना चाहते हैं, तो पहले ये वैलेंटाइन वीक की डेटशीट जरूर याद कर लें।

विज्ञापन

 
  Valentine Week पूरी डेटशीट  
     
7 फरवरी रोज डे प्यार की शुरुआत गुलाब से
8 फरवरी प्रपोड डे दिल की बात कहने का सबसे खूबसूरत दिन
9 फरवरी चाॅकलेट डे रिश्तों की कड़वाहट मिटाने और मिठास बढ़ाने का दिन
10 फरवरी टेडी डे एक सॉफ्ट-सा तोहफा
11 फरवरी  प्राॅमिस डे प्यार भरा एक वादा
12 फरवरी हग डे गले लगाकर बिना बोले बहुत कुछ कहना
13 फरवरी किस डे

खामोशी में पनपता भरोसा और नजदीकी

14 फरवरी वैलेंटाइन डे रिश्ते का इजहार और साथ होने की खुशी


वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन खास

एक हफ्ते मनाए जाने वाले आशिकों के इस उत्सव का हर दिन खास होता है। पहले दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त या क्रश को फूल देकर महसूस कराते हैं कि वह आपके जीवन में कितने खास है। रोज डे के अगले दिन प्रपोज डे यानी इजहार का दिन होता है। फिर रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे, रिश्ते की मासूमियत को बनाए रखने के लिए टेडी डे और संबंधों की मजबूती व भरोसे के लिए प्रॉमिस डे मनाया जाता है।
विज्ञापन


वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाते हैं। इस दिन लोग अपने प्रियजनों के गले लगकर उनके करीब आते हैं। वहीं अंत में एक प्यार भरा चुंबन आपके रिश्ते को अपडेट करने का काम करता है। किस डे के बाद अंत में इकरार ए मोहब्बत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैलेंटाइन सप्ताह सिर्फ तोहफे और पोस्ट्स का खेल नहीं है। ये याद दिलाता है कि रिश्तों को वक्त, सम्मान और संवाद चाहिए। महंगे तोहफे नहीं, बल्कि ईमानदार कोशिशें इस हफ्ते को खास बनाती हैं। चाहे आप रिलेशनशिप में हों, सिंगल हों या प्यार को नए सिरे से समझ रहे हों, ये हफ्ता हर किसी को कुछ न कुछ सिखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed