फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Tips on How to Hug

हग करते समय ध्यान रखें ये बातें

Tue, 24 Sep 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
Tips on How to Hug
प्रेमियों को इश्क लड़ाने, गले लगने और किस करने के लिए किसी दिन का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं होती लेकिन आप अपने पार्टनर को गले लगाना चाहते हैं और चाहकर भी हग नहीं कर पा रहे तो अब आप बेहिचक अपने पार्टनर को हग कर सकते हैं और अपनी फीलिंग्स को बयां कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

लेकिन यदि आप पहली बार अपने पार्टनर को हग करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। कहीं ऐसा ना हो एक्साइटमेंट के चक्कर में आप सब गड़बड़ कर जाएं और आपका पार्टनर आपसे नाराज हो जाएं। तो आइए जानें कैसे आप अपने पार्टनर को हग करके अपने बीच की दूरियों को दूर कर प्यार को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

* आप प्यार से अपने पार्टनर को हग करके ये अहसास कराएं कि आप उसे कितना प्यार करते हैं, आप उसके लिए कितना पैशनेट है।


* अपने रूमानी अहसास को जगाने के लिए आप अपने पार्टनर को हल्के से गले लगाकर प्यार करें और उन्हें बिना कुछ कहें जादू कि झप्पी दें। फिर देखें आपके पार्टनर की आंखों में आपके लिए प्यार ही प्यार होगा। कई शोधों में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि गले लगने से ना सिर्फ प्यार का अहसास होता है बल्कि अपनापन भी बढ़ता है और पॉजिटिव थॉट्स मन में आते हैं।


* पार्टनर को हग करने से पहले ध्यान रखें कि यदि आप उन्हें पहली बार गले लगाने जा रहे हैं तो अपनी फीलिंग्स को काबू में रखें।


* पार्टनर को हग करते समय ना तो बहुत ज्यादा टाइट गले लगाएं और ना ही बहुत हल्के से गले मिलें। बल्कि आपके पार्टनर को आपकी फीलिंग्स का अहसास हो, कुछ इस तरह हग करें।


* यूं तो गले लगने का सबका अपना एक अंदाज होता है तो आप चाहे तो अपने अंदाज में नेचुरल होकर बिना मन में कुछ सोचें अपने पार्टनर को गले लगाएंगे तो आपकी फीलिंग्स को आपका पार्टनर खुद-ब-खुद समझेगा।


कुछ अन्य टिप्स

* हग करते समय उतावले ना हो बल्कि अपने पार्टनर की आंखों में आंखे डालिए, एक प्यारी सी स्माइल कीजिए और फिर हग कीजिए। फिर देखिए आपका पार्टनर आपको अपने कितने करीब महसूस करेगा।


* बहुत लंबे समय तक या अचानक गले लगकर ना हट जाएं बल्कि पार्टनर को प्यार से गले लगाते हुए कुछ रोमांटिक बातें कान में कहकर अलग हो।

* आप चाहे तो हग करते समय भी अपने पार्टनर से लगातार आई कॉन्टेक्ट कर सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और जादू की झप्पी का असर भी दिखेगा।

* क्या आप जानते हैं जहां लड़कियों को गले में हाथ डालकर गले लगना पसंद होता है वहीं लड़कों को कमर में हाथ डालकर गले लगना पसंद आता है। तो आप यदि अपनी गर्ल पार्टनर को गले लगा रहे हैं तो उनकी कमर में हाथ डालें और यदि आप अपने ब्वॉय पार्टनर को हग कर रहे हैं तो उनके गले में अपनी बाहें डालें। इससे आप दोनों ही एक-दूसरे को अपने करीब महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed