पहली डेट का कत्ल कर सकते हैं 'तीन शब्द'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफपोस्ट के अनुसार, तीन शब्द ऐसे हैं जो लड़का और लड़की दोनों को ही पहली डेट पर नहीं बोलने चाहिए।
डिवोर्स कोच और लेखक डेबी बर्गिन के मुताबिक, अगर कोई पहली बार मुलाकात में ये तीन शब्द कहता है तो किसी को भी सुनने में अटपटा लग सकता है बेशक, ये तीन शब्द आप दूसरी-तीसरी मुलाकत में कहेंगे तो ये उतना बुरा नहीं होगा।
ये तीन शब्द हैं’ "I Googled You."
डेबी बर्गिन कहती हैं कि ‘जिज्ञासा हर किसी में होती है और हर कोई दूसरों के बारे में ज्यादा जानने का इच्छुक होता है। लेकिन पहली मुलाकात में अगर कोई कहे कि ‘मैंने आपको इंटरनेट पर खोजा था’ तो उस दौरान ऐसा महसूस होता है आप उस व्यक्ति के सीक्रेट्स जानने के इच्छुक हो।'
ये बात सिर्फ पहली डेट पर ही नहीं बल्कि पहली मीटिंग में भी लागू होती है जब आप किसी व्यक्ति से मुलाकात करते हैं। ऐसे में जो जानकारी उसने आपको नहीं दी है और आप वही बात उसके बारे में जानने के इच्छुक होते हैं तो धैर्य रखिए।
हालांकि डेबी ये भी कहती हैं कि जिस व्यक्ति के साथ आप समय बिताना चाहते हो, उसके बारे में जानना और अधिक जानकारी पाना गलत नहीं है। हर कोई आजकल ऐसा ही करता है लेकिन ये बात सामने वाले को बताना गलत है।
डेबी के मुताबिक, किसी भी लड़के या लड़की को पहली डेट पर यह कहने की जरूरत नहीं कि आपने उन्हें गूगल किया था, या उसके बारे में सर्च किया था क्योंकि ये आपकी डेट का मजा किरकिरा कर सकता है।