Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Shardiya Navratri 2025 Tips To Respect Women During kanya pujan in hindi

Navratri Kanya Pujan: कन्या पूजन ही नहीं, हर दिन करें नारी का सम्मान; जानें कैसे

Fri, 26 Sep 2025 04:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2025 : इस नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ ही नारी सम्मान को अपने आचरण का हिस्सा बनाकर न केवल अपने व्रत को बल्कि अपने जीवन को सकारात्मक और सफल बनाएं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Tips To Respect Women During kanya pujan in hindi
Navratri kanya Pujan - फोटो : istock

विस्तार

Shardiya Navratri 2025 : हिंदू धर्म में कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि के अंतिम दिनों में कन्या पूजन की परंपरा हर घर में पूरे श्रद्धाभाव से निभाई जाती है। नौ छोटी-छोटी बच्चियों को देवी के नौ रूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार दिए जाते हैं। यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एक गहरा संदेश देती है कि हर स्त्री सम्मान की पात्र है। देवी की उपासना सिर्फ मंदिर में या कन्या पूजन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं को समानता और गरिमा देना ही सच्ची पूजा है। अक्सर हम छोटी बच्चियों को तो देवी का रूप मानकर पूजते हैं पर बड़ी होती स्त्रियों को वही आदर नहीं देते। नवरात्रि का यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि नारी के बिना जीवन अधूरा है और उसका सम्मान करना हम सबका धर्म है।

विज्ञापन


इस नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ ही नारी सम्मान को अपने आचरण का हिस्सा बनाकर न केवल अपने व्रत को बल्कि अपने जीवन को सकारात्मक और सफल बनाएं। 

कैसे करें नारी सम्मान?

समान अवसर दें

सिर्फ महिला को आप बोलकर या मृदु भाषी होकर उनका सम्मान नहीं होता, बल्कि नारी के सम्मान के लिए उन्हें समान अवसर देने चाहिए। शिक्षा, करियर और जीवन के फैसलों में महिलाओं को बराबर का हक मिलना चाहिए। तभी जाकर महिलाओं को असल सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन


सुनना और समझना 

अक्सर लोग कन्याओं को देवी रूप में पूजते तो हैं लेकिन उसी परिवार की मां, पत्नी या बहन की राय और भावनाओं का आदर नहीं करते। महिलाओं का सम्मान करना चाहते हैं तो उनकी बात को सुनना और समझना शुरू करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित माहौल

नारी का सम्मान तभी संभव है तो उन्हें समाज में एक सुरक्षित माहौल मिले। कार्यस्थल हो या घर दोनों जगह पर महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि सुरक्षा के लिए स्वतंत्रता बाधित न की जाए। एक सुरक्षित वातावरण में महिला ससम्मान रह सकती है।


आभार व्यक्त करें

घर की जिम्मेदारियों से लेकर पेशेवर कामों तक, महिलाओं की मेहनत की सराहना करना जरूरी है। उन्हें उनकी वैल्यू महसूस कराएं। उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करें। ये महिला के लिए किसी सम्मान से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed