जीवन में रिलेशनशिप को लेकर युवा आजकल ज्यादा सजग हुए हैं। उनकी रिलेशनशिप में कभी कोई दरार न आए, इसको लेकर वह तमाम चीजों का ध्यान रखना चाहते हैं। युवाओं को खासकर अपने व्यवहार पर ध्यान देना जरुरी होता है। कभी-कभी छोटी सी गलती भी रिश्ता बिगाड़ सकती है और ऐसे में आपने इसे जरा भी नजरअंदाज किया तो आपका रिश्ता खत्म हो सकता है।
2 of 6
relationship
- फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप खराब होने के आखिर क्या कारण होते हैं? प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आर्ट एंड कल्चर विंग के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रिलेशनशिप बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण होता है- ईगो यानी अहंकार यानी घमंड। रिसर्च के अनुसार, कुछ भी सोचे-समझे बिना बोल देने पर भी रिश्ते खराब हो जाते हैं। आइए, जानते हैं कि रिश्ता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर कभी आपके पार्टनर से आपकी लड़ाई हुई हो और फिर आपने समझदारी दिखाते हुए चीजों को शॉर्टआउट कर लिया तो उसे भूल जाना चाहिए। भविष्य में कभी भी आपको फिर से उन चीजों को शुरू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बिना मतलब आपलोगों के बीच तनाव बढ़ेगा और आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है।
अपने पार्टनर पर भरोसा करना सीखें। रिश्ते को बनाएं रखने के लिए यह सबसे जरूरी होता है। भरोसे को अपने व्यवहार में शामिल कर लें। अपने पार्टनर को स्पेस देना सीखें। यदि आप अपने पार्टनर पर शक करते रहेंगे तो रिश्ते के लिए घातक होगा।
रिलेशनशिप में ब्लेम-गेम बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अच्छे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की गलतियों को माफ कर के आगे बढ़ें। इसलिए कभी भी किसी चीज के लिए अपने पार्टनर को जिम्मेदार न ठहराएं। गलतियों को हल्के में लें और प्यार से समझाएं।