फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Ram Navami 2025 What Married Couple Need To Learn From Lord Rama And Sita Considered Ideal Couple

Ram Navami 2025: माता सीता और श्रीराम के रिश्ते की पांच खास बातें, अपनाकर आप भी बन सकते हैं आदर्श पति-पत्नी

Sun, 06 Apr 2025 07:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Apr 2025 07:12 AM IST
सार

यहां माता सीता और श्रीराम के रिश्ते के कुछ गुण बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आज के युग में भी एक आदर्श पति-पत्नी बना जा सकता है।
 

विज्ञापन
Ram Navami 2025 What Married Couple Need To Learn From Lord Rama And Sita Considered Ideal Couple
श्रीराम और माता सीता के रिश्ते के गुण - फोटो : Adobe

विस्तार

Rama And Sita Considered Ideal Couple: राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिन्हें एक आदर्श बेटा, भाई, पति, मित्र और राजा के तौर पर जाना जाता है। मर्यादापुरुषोत्तम राम ने अपनी पत्नी सीता के लिए लंका नरेश रावण से युद्ध किया। ये युद्ध तब हुआ जब श्रीराम न तो किसी देश के राजा थे और न राजकुमार। वह तो सिर्फ एक वनवासी थे, जो 14 वर्ष के वनवास पर अपनी पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ निकले थे। माता सीता भी पत्नीव्रता नारी थीं। एक सुकोमल राजकुमारी, जिन्होंने महलों का जीवन त्याग पति संग वन जाने का निश्चय किया। हर कठिनाई में पति का साथ दिया। 

विज्ञापन


माता सीता और श्रीराम का रिश्ता आज भी आदर्श माना जाता है। आज भी बड़े-बुजुर्ग दंपति को राम-सीता की जोड़ी होने का आशीर्वाद देते हैं। लेकिन महज आशीर्वाद से आप न तो प्रभु राम से पति और ना माता सीता सी पत्नी बन सकते हैं। श्री सीता-राम के रिश्ते से कुछ अच्छी बातों को अपनाकर आप अपने रिश्ते को आदर्श बना सकते हैं। यहां माता सीता और श्रीराम के रिश्ते के कुछ गुण बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आज के युग में भी एक आदर्श पति-पत्नी बना जा सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



माता सीता और श्रीराम के रिश्ते की खास बातें


सुख-दुख के साथी

भगवान श्रीराम और माता सीता एक दूसरे के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहे। जब राम जी वनवास गए तो माता सीता भी उनके साथ गईं। वहीं जब माता सीता का हरण लंका नरेश रावण ने किया तो श्रीराम ने उनसे युद्ध कर अपनी पत्नी की रक्षा की। अच्छे और बुरे दोनों समय में पति-पत्नी को एक दूसरे का साथ देना चाहिए। हर पति-पत्नी को माता सीता और राम जी के रिश्ते से ये सीख लेनी चाहिए।


Ram Navami 2025: देश में कहां-कहां हैं श्रीराम के मंदिर, जहां राम नवमी मनाने जा सकते हैं आप


पद का लोभ नहीं

माता सीता के स्वयंवर में सुदूर देशों के महाराज, शूरवीर और बड़े-बड़े महारथी शामिल हुए थे लेकिन माता सीता ने एक राजकुमार को अपना वर चुना। उन्होंने श्रीराम जी का पद या राजपाठ नहीं देखा, बल्कि मन से उन्हें अपना पति मान लिया। वहीं जब श्रीराम ने राज्याभिषेक से पहले राजपाट छोड़कर वनवास जाने का फैसला लिया तो भी माता सीता ने पद और ऐशो आराम की परवाह नहीं की। वह उनके साथ वन के लिए चल पड़ीं। राम जी ने भी जब अपनी प्रजा के लिए माता सीता की परित्याग किया तो राजा होते हुए भी जमीन पर लेटने, महल का सुख छोड़कर माता सीता सा संन्यासी जीवन अपनाया। उन्होंने भी पद का लोभ न रखा और ना ही राजा होते हुए दूसरे विवाह का विचार किया। 


वैवाहिक धर्म और भरोसा

श्री राम और सीता एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे। उनके रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी थी। जब वनवान के दौरान सूपनखा ने अपने सौंदर्य रूप में श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा तो राम जी ने पत्नीव्रता पति होने का धर्म निभाया। आजीवन एक ही विवाह करने और माता सीता को ही प्राण प्रिय मानते हुए सूपनखा के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। माता सीता ने भी रावण द्वारा हरण के बाद अपने पतिव्रता धर्म पर आंच नहीं आने दी और पवित्रता को बनाए रखा। यहां भी राम जी ने पत्नी सीता से दूर होते हुए भी अपना पति धर्म निभाया। जब अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन हुआ तो पत्नी की जरूरत होने पर माता सीता की सोने की प्रतिमा बनवाकर अपने साथ बैठाया। दोनों ने अपने वैवाहिक धर्म का पालन करते हुए रिश्ते में भरोसे को बनाए रखा।

कर्तव्यों के प्रति निष्ठा

दोनों ने अपने-अपने कर्तव्यों को पूरी श्रद्धा से निभाया। राम ने राज्य धर्म निभाया तो सीता ने पत्नी धर्म। जब राम जी ने अपने पिता राजा दशरथ की इच्छा के लिए वन जाने का निर्णय किया तो माता सीता ने उनके निर्णय और उनके पुत्र कर्तव्य की पूर्ति के लिए उनका समर्थन दिया। राजा राम ने जब प्रजा के लिए माता सीता का परित्याग करने का फैसला लिया तो माता सीता ने बिना कोई सवाल किए उनके कर्तव्य की पूर्ति के लिए महल छोड़ दिया। आज भी अगर पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहें, तो रिश्ते में मजबूती आती है। कपल को अपने पार्टनर के कर्तव्यों की पूर्ति में उनका साथ देना चाहिए। 

आत्मसम्मान

किसी भी रिश्ते में आत्मसम्मान का होना बेहद जरूरी है। माता सीता और प्रभु श्रीराम एक दूसरे से प्रेम करते थे, दोनों ने स्नेह के साथ त्याग को भी अपनाया लेकिन रिश्ते में आत्मसम्मान को बनाए रखा। माता सीता ने अपने आत्मसम्मान के लिए अंत में श्रीराम से भी दूरी बना ली। यह दर्शाता है कि रिश्ते में आत्मसम्मान भी उतना ही जरूरी है जितना प्यार।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed