फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   One in nine people send 'sext messages' to their partners

फेक एकाउंट बना पतियों को रंगेहाथ पकड़ती हैं औरतें

Mon, 05 May 2014 12:33 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
One in nine people send 'sext messages' to their partners

युवाओं में सेक्सटिंग का बहुत क्रेज है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेक्सटिंग के अपने बहुत से नुकसान भी हैं।

विज्ञापन


एक रिसर्च के मुताबिक, यूं तो 9 में से हरेक अपने पार्टनर को सेक्सी मैसेज भेजते हैं लेकिन 10 फीसदी युवा गलत लोगों को भी सेक्सी मैसेज भेज देते हैं।

गलत लोगों को भेजते हैं सेक्सी मैसेज

One in nine people send 'sext messages' to their partners

डेली मेल पर प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, ब्रिटेन में रोजाना 9 में से एक व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ सेक्सटिंग करते हैं। 47 फीसदी व्यस्क लोग अपने पार्टनर को सेक्सी मैसेज भेजना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें से 10 में से एक व्यक्ति ऐसा भी होता है कि जो गलती से सेक्सी मैसेज अपने किसी दोस्‍त या परिवार के व्यक्ति को भेज देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए डिलीट करते हैं मैसेज

One in nine people send 'sext messages' to their partners

7 में से एक यानी 14 फीसदी लोग जो रिलेशनशिप में है अपने मोबाइल से पकड़े जाने के डर से सेक्सी मैसेज डिलीट कर देते हैं।

मोबाइल फोन एक्सपर्ट रिकोम्बू ऑनलाइन द्वारा ब्रिटेन के 2000 व्यस्क लोगों पर पोल के जरिए इंटरव्यू किया गया। जिसमें पाया गया कि पांच में से एक पार्टनर अपने मोबाइल से पार्टनर द्वारा पकड़े ना जाए इस डर से सेक्सी मैसेज डिलीट कर देते हैं।

जबकि 12 फीसदी ऐसे लोग भी हैं जो रिलेशनशिप में होने के बावजूद अपना नंबर दूसरों को फ्लर्ट करने के लिए बांटते हैं।

विज्ञापन

सेक्सटिंग करने से डर भी लगता है

One in nine people send 'sext messages' to their partners

बहरहाल, 10 फीसदी लोग सेक्सटिंग के जरिए अपने पार्टनर से च‌ीटिंग करते हैं। जबकि 19 फीसदी लोग अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए वीडियो कॉल करना पसंद करते हैं।

वहीं इस सर्वे में 14 फीसदी ऐसे लोग भी हैं जो इंटीमेट फोटो, सेलिब्रिटीज के लीक होने वाले वीडियो से डरे रहते हैं।

रिकोम्बू ऑनलाइन के एडिट का कहना है कि इस रिसर्च से ये बात साबित होती है कि आज के समय में सोसाइटी में रोमांटिक वीडियो कॉलिंग और सेक्सटिंग बहुत कामन हो गई है। लोग अपने स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा आत्मविश्वासी हो गए हैं और मैसेज को अपने रिलेश‌नशिप में मजबूती लाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन वे ये भी कहते हैं कि जो भी अपने फोन में सेक्सटिंग करते हैं उन्हें अपने पासवर्ड को अच्छी तरह से प्रोटैक्ट करना आना चाहिए क्योंकि चीन में एक युवा लड़की ने अपने मोबाइल से अपनी न्यूड फोटो डिलीट कर दी थी लेकिन मोबाइल रिपेयर करने वाले एक व्यक्ति ने उन फोटो को रिकवर करके चाइना के मोबाइल स्टोर में डिस्‍प्ले किया हुआ था।

कैसे पकड़ती हैं पार्टनर को

One in nine people send 'sext messages' to their partners

सेक्सटिंग से जुड़ी 2010 की ए‌क अन्य रिसर्च जो कि वनपोल ऑनलाइन द्वारा कराई गई थी, के मुताबिक, 20 लाख महिलाओं ने अपने पति और ब्वॉयफ्रेंड को किसी और महिला से सेक्सटिंग करते हुए पकड़ा था।

आपको बता दें रिकोम्बू ऑनलाइन द्वारा की गई रिसर्च 18 से 45 की उम्र की 3000 उन महिलाओं पर की गई थी जो रिलेशनशिप में है। जिसमें ये भी पाया गया कि 10 में से 6 महिलाएं अपने पार्टनर का फोन और सोशल नेटवर्किंग एक्टिविटीज पर नजर रखती हैं।

लेकिन 20 में से सिर्फ एक ही अपने पति या पार्टनर को किसी और महिला से फेसबुक या मोबाइल पर सेक्सी मैसेज और फोटो भेजते हुए पकड़ती है।

और 6 में से एक महिला अपने ही पति या ब्वॉयफ्रेंड को फेक आई या मोबाइल नंबर से उसे ट्रैप करके पकड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed