{"_id":"5c9c9fc0bdec22146325a319","slug":"new-relationship-survey-reveals-young-people-choosing-to-remain-single","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर युवा सिंगल रहना करते हैं पसंद, रिलेशनशिप लगता है 'एक्स्ट्रा': सर्वे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ज्यादातर युवा सिंगल रहना करते हैं पसंद, रिलेशनशिप लगता है 'एक्स्ट्रा': सर्वे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
व्यस्त जीवनशैली में लोग इतना घिर चुके हैं कि दूसरी चीजों के लिए समय निकाल पाना या सोचना मुश्किल लगता है। बात सिर्फ इतनी नहीं है आजकल के युवाओं की सोच में पहले के लोगों की तुलना में इतना फर्क आ चुका है कि उनके विचार सुनकर शायद कुछ लोगों को अजीब लगे। एक सर्वेक्षण के मुताबिक ज्यादातर युवा सिंगल ही रहना चाहते हैं, उन्हें शादी में विश्वास नहीं है। इसके पीछे बदलती लाइफस्टाइल और विचार बड़ा कारण हैं। जानिए क्या कहती है स्टडी।
2 of 6
टिंडर और कंसल्टिंग फर्म मोरार एचपीआई के अनुसार, 18 से 25 वर्ष की आयु के बतौर सिंगल जीवन बिताने वाले युवाओं में से 86 प्रतिशत का कहना है कि, सिंगल रहते हुए जीना आसान है और ये उन्हें सकारात्मकता की और खींचता है। कुछ युवाओं के अनुसार सिंगल होते हुए उनके लिए अवसर काफी बढ़ जाते हैं।
3 of 6
90 प्रतिशत युवाओं का कहना है कि वे हर हफ्ते एक या दो डेट पर जाते हैं। साथ ही 77 प्रतिशत युवाओं का मानना है कि जो लोग सिंगल होते है वो ज्यादा नई और रोमांचकारी चीजों का अनुभव कर पाते हैं। हालांकि पुरानी पीढ़ी के लिए ये अवधारणा शायद अजीब हो सकती है लेकिन आज की पीढ़ी के लिए अपने अनुसार अकेले या सिंगल रहना कोई बुरी बात नहीं है। बल्कि ये एक आजकल लाइफस्टाइल की पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आपको बता दें इतना ही नहीं 'conscious uncoupling' जिसका मतलब है कि लोग अपने पार्टनर से कुछ वक्त के लिए अलग होने का स्मार्ट फैसला लेते हैं, जिस दौरान लोग अपने पार्टनर को आजादी देते हैं ताकि वे खुद को समय दें सकें, दोस्तों और परिवार को समय दें और करियर पर ध्यान दें सकें।
विज्ञापन
5 of 6
डॉक्टर डार्सी स्टर्लिंग टिंडर डेटिंग और रिश्ते प्रवृत्ति विशेषज्ञ के अनुसार, नई पीढ़ी के लोग और युवा दुनिया में चल रही चीजों और अवसरों के लेकर काफी सजग हैं। उनके लिए दोस्त, काम और परिवार सभी उनकी खुशी के लिए महत्वपूर्ण हैं और अब अक्सर इसे पार्टनर के आगे प्राथमिकता देते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।