फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादातर युवा सिंगल रहना करते हैं पसंद, रिलेशनशिप लगता है 'एक्स्ट्रा': सर्वे

Thu, 28 Mar 2019 04:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
new relationship survey reveals young people choosing to remain single
व्यस्त जीवनशैली में लोग इतना घिर चुके हैं कि दूसरी चीजों के लिए समय निकाल पाना या सोचना मुश्किल लगता है। बात सिर्फ इतनी नहीं है आजकल के युवाओं की सोच में पहले के लोगों की तुलना में इतना फर्क आ चुका है कि उनके विचार सुनकर शायद कुछ लोगों को अजीब लगे। एक सर्वेक्षण के मुताबिक ज्यादातर युवा सिंगल ही रहना चाहते हैं, उन्हें शादी में विश्वास नहीं है। इसके पीछे बदलती लाइफस्टाइल और विचार बड़ा कारण हैं। जानिए क्या कहती है स्टडी। 
new relationship survey reveals young people choosing to remain single
टिंडर और कंसल्टिंग फर्म मोरार एचपीआई के अनुसार, 18 से 25 वर्ष की आयु के बतौर सिंगल जीवन बिताने वाले युवाओं में से 86 प्रतिशत का कहना है कि, सिंगल रहते हुए जीना आसान है और ये उन्हें सकारात्मकता की और खींचता है। कुछ युवाओं के अनुसार सिंगल होते हुए उनके लिए अवसर काफी बढ़ जाते हैं। 
new relationship survey reveals young people choosing to remain single
90 प्रतिशत युवाओं का कहना है कि वे हर हफ्ते एक या दो डेट पर जाते हैं। साथ ही 77 प्रतिशत युवाओं का मानना है कि जो लोग सिंगल होते है वो ज्यादा नई और रोमांचकारी चीजों का अनुभव कर पाते हैं। हालांकि पुरानी पीढ़ी के लिए ये अवधारणा शायद अजीब हो सकती है लेकिन आज की पीढ़ी के लिए अपने अनुसार अकेले या सिंगल रहना कोई बुरी बात नहीं है। बल्कि ये एक आजकल लाइफस्टाइल की पसंद बनता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new relationship survey reveals young people choosing to remain single
आपको बता दें इतना ही नहीं  'conscious uncoupling' जिसका मतलब है कि लोग अपने पार्टनर से कुछ वक्त के लिए अलग होने का स्मार्ट फैसला लेते हैं, जिस दौरान लोग अपने पार्टनर को आजादी देते हैं ताकि वे खुद को समय दें सकें, दोस्तों और परिवार को समय दें और करियर पर ध्यान दें सकें। 
विज्ञापन
new relationship survey reveals young people choosing to remain single
डॉक्टर डार्सी स्टर्लिंग टिंडर डेटिंग और रिश्ते प्रवृत्ति विशेषज्ञ के अनुसार, नई पीढ़ी के लोग और युवा दुनिया में चल रही चीजों और अवसरों के लेकर काफी सजग हैं। उनके लिए दोस्त, काम और परिवार सभी उनकी खुशी के लिए महत्वपूर्ण हैं और अब अक्सर इसे पार्टनर के आगे प्राथमिकता देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed