जब से भारत में प्रेमी जोड़ों के बीच डेट का चलन बढ़ा है, तब से युवाओं की जेब पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। जिस उम्र में अधिकतर युवा डेट पर जा रहे होते हैं, ये वो उम्र है जब हर कोई अपने कैरियर को लेकर संघर्ष कर रहा होता है। बहुत कम लोग उम्र के इस पड़ाव पर एक अच्छी सैलरी पा रहे होते हैं। ऐसे में आपके लिए ये समझना बहुत जरूरी है कि डेट पर जाने का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे को समझना है न कि स्टेटस और स्टेंडर्ड का दिखावा करना है क्योंकि आगे चलकर तो सारी पोल खुलना ही है इसलिए बेहतर है कि शुरुआत से ही अपनी आर्थिक स्थिति और रिश्ते दोनों के बीच सामंजस्य बैठाया जाए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कि किन बातों का ख्याल रखने से आपकी डेट के बीच आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी।
डेट पर जाने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल, दिखावा पड़ सकता है जेब पर भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पष्ट रहें
यदि आपके पार्टनर को डेट को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं आपसे तो उन्हें पहले ही अपनी आर्थिक स्थिति स्पष्ट कर दें। यदि वे वाकई आपको पसंद करते होंगे तो उन्हें ये बात कभी प्रभावित नहीं करेगी कि आप उन्हें बड़े रेस्तरा में ले जा रहे हैं या किसी सामान्य रेस्तरां में। अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करने में आपको किसी भी तरह की शर्म नहीं होगी चाहिए।
पहले से योजना बना लें
यदि आपका डेट पर जाना तय हो चुका है तो पहले से ही सब चीजों को निर्धारित कर लें जैसे किस रेस्टोरेंट पर कितना खर्च होगा, किस तरह का तोहफा ले जाना आपके बजट में होगा। जब रेस्टोरेंट तय हो जाए तब एक-दो दूसरे रेस्टोरेंट का भी विकल्प रखें ताकि कभी किसी कारणवश वहां न जा पाए तो आप आराम से अपने बजट के अनुसार ही दूसरे किसी रेस्टोरेंट पर जाकर इस शाम को यादगार बना सकते हैं।
विवेक का करें इस्तेमाल
यदि पहली डेट है तो आपको बहुत ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। आप पहली डेट के लिए कॉफी पर या कोई विशेष व्यंजन खिलाने भी ले जा सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप प्रॉपर डिनर डेट ही प्लान करें। आपका मकसद एक-दूसरे को जानना और समझना है। यदि आप शुरू में ही दिखावे को अन्य सभी बातों से अधिक तवज्जो देंगे तब तो आगे के लिए मुश्किल खड़ी कर लेंगे।
50-50 का हिसाब रखें
जरूरी नहीं कि डेट का बिल लड़कों को ही भरना होता है। यदि आप दोनों के पास जॉब है तो आप दोनों पहले से बिल को आधे-आधे भाग में बांटने को लेकर स्वस्थ चर्चा कर सकते हैं और यदि कुछ समय के लिए लड़के के पास नौकरी नहीं है तो लड़की भी डेट का पूरा बिल चुका सकती हैं। इसमें किसी भी तरह से किसी के भी आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचेगी। याद रखिए यह सब चीजें आप अपने रिश्ते के लिए ही कर रहे हैं तो आपसी समझ के साथ चलना आप दोनों के लिए ही बेहतर रहेगा।