फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   ma kehati hai amar ujala special column

मां कहती हैं: मेरी बेटी तुम एक स्पेशल चाइल्ड हो लेकिन इस दुनिया में खुद को किसी से अलग न समझना

Wed, 06 Feb 2019 12:23 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Feb 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
ma kehati hai amar ujala special column
मैं कभी भी अपनी किसी नाकाम हसरत का बोझ तुम पर नहीं डालूंगी।

प्यारी आद्या !

विज्ञापन

कुछ वायदे हैं जो मैं तुमसे करती हूं। तुमसे पहले खुद से करती हूं। मैं कभी भी अपनी किसी नाकाम हसरत का बोझ तुम पर नहीं डालूंगी। तुम एक अलग व्यक्तित्व हो। मैं तुमसे वायदा करती हूं कि तुम्हारी इस आजादी के आड़े खुद को भी नहीं आने दूंगी। जब तक तुम खुद का बचाव करने लायक नहीं हो जाती,मैं तुम्हारी आवाज बनकर रहूंगी।

मेरी बच्ची, तुम्हारी तरफ आती दया और अफसोस भरी हर नजर को पहले मुझसे टकराना होगा। तुम उतना ही प्यार और सम्मान पाओगी जितना कोई भी दूसरा मनुष्य पाने की योग्यता रखता है। मैं किसी को भी,किन्हीं हालातों में भी तुमसे तुम्हारा ये हक नहीं लेने दूंगी। तुम्हें संवेदनशीलता और दया का फ़र्क़ भी समझाऊंगी।
विज्ञापन


 

ma kehati hai amar ujala special column
मैं तुम्हारी कंडीशन के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाऊंगी और तुम जरूर बोल पाओगी, आद्या

मैं तुम्हारी कंडीशन के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाऊंगी और तुम जरूर बोल पाओगी। इस साल साइन लैंग्वेज सीख लूंगी। अभी कुछ दिन पहले जब हम मूक बधिर बच्चों के एक स्कूल गए थे तो वो बच्चे तुमसे मिलकर कितना खुश हुए थे। इशारों में तुम्हारे बारे में पूछ रहे थे। मैं उदास हुई जब मैं उनकी भाषा नहीं जानती थी। तुम्हारे इन प्यारे दोस्तों की सुन्दर सी दुनिया का हिस्सा बनने के लिए मैं इस भाषा को जरूर सीखूंगी,तुम्हारे और उनके बीच पुल बन जाऊंगी और अपने लिए भी ढेर सारे नए दोस्त बना लूंगी। मैं तुम्हें प्रकृति के और नजदीक ले जाती रहूंगी।

ma kehati hai amar ujala special column
मैं चाहती हूं कि तुम इस धरती की सुंदरता को भरपूर निहारो और अपने मन में एक भरोसा लाओ कि ये दुनिया बहुत खूबसूरत है।

पेड़,पौधे,नदी और पहाड़ सिर्फ दिखने में सुन्दर नहीं होते हैं। इनसे हमें जीने की ऊर्जा भी मिलती है। तुम देखोगी कि कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी पेड़ तनकर खड़े रहते हैं। फूल किसी से कोई शिकायत ना करते हुए अपने हिस्से की दुनिया को खूबसूरत बनाते हैं।

तुम देखोगी कि अगर उगने की जिद हो तो खड़ी चट्टानों पर भी सुन्दर से पौधे उग आते हैं। अगर जीने का हौसला हो तो बारिश,सर्दी और पाले की मार के बाद भी पौधे लहलहाते हैं। मैं चाहती हूं कि तुम इस धरती की सुंदरता को भरपूर निहारो और अपने मन में एक भरोसा लाओ कि ये दुनिया बहुत खूबसूरत है।

विज्ञापन

मेरा वायदा है तुमसे कि इस साल तुम्हें बहुत सारे अच्छे लोगों से भी मिलवाऊंगी। ऐसे लोग जो अभी भी जीवन की सुंदरता में यकीन रखते हैं। अपने साथ दूसरों का जीवन भी आसान बनाते हैं। मैं चाहती हूं जब चारों तरफ नफरतों का बोलबाला है,तुम इन प्यार भरी फुहारों से मिलो और महसूस करो कि तमाम बुराइयों के बाद भी बहुत कुछ है जो अभी भी बहुत सुन्दर है,मधुर है।

तुम्हारी मां
दीपिका घिल्डियाल


(यह परवरिश संवाद देहरादून से दीपिका घिल्डियाल ने लिखा है। वो एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं। उनकी छह साल की प्यारी बेटी आद्या को सेरिब्रल पाल्सी है।)

नोट: यह कॉलम अमर उजाला की ओर से मां द्वारा अपने  बच्चों के साथ परवरिश संवाद के रूप में तैयार किया गया है। इस कॉलम में बच्चों के लालन-पालन से लेकर उनकी परवरिश से जुड़े सवालों और बच्चों के मन में रहने वाली छोटी-छोटी दुविधाओं को प्रश्न-उत्तर के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया है। आप भी अपने बच्चों से इस परवरिश संवाद के जरिए बात कर सकते हैं। अपना संवाद लेख blog@auw.co.in पर साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed