फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   How to Impress a Girl and Make Her Fall in Love with a Boy

लड़कियों से ऐसे करें बातचीत, तुरंत हो जाएगी इंप्रेस!

Mon, 15 Sep 2014 11:50 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
How to Impress a Girl and Make Her Fall in Love with a Boy

अक्सर लड़के इस बात से अंजान होते हैं वे लड़कियों से कैसे बात करें? ऐसा नहीं है कि वे लड़कियों से बात करने में कतराते हैं। बल्कि लड़के खासतौर पर उन लड़कियों से बात करने में घबराते हैं जिसे वे पसंद करते हैं और इंप्रेस करना चाहते हैं।

विज्ञापन


साहिल के साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या हैं। वे उस लड़की से बात करना चाहते हैं जो दिखने में आकर्षक है और वे उसे पसंद करते हैं। साहिल को अपने ऊपर विश्वास है कि एक बार उनकी बात उस लड़की से हो गई तो वे निश्चित तौर पर उसे अच्छा महसूस करवा पाएंगे।

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट

How to Impress a Girl and Make Her Fall in Love with a Boy

साहिल के जवाब में लवमैटर्स की एक्सपर्ट बबली आंटी कहती हैं अरे पुत्तर, तू ना इस मुश्किल को लेकर अपनी नियत या इरादों की चिंता ना कर। ऐसी कोई अच्छी या बुरी नियत नहीं होती।

ये सब दिमाग में होता है। अगर तू जोश में आगे नहीं बढ़ेगा तो अधिकतर औरतें तेरे बुरे इरादों को भी 'अच्छा' समझेंगी। और ये सबसे आसान इशारा है लड़कियों से बातचीत शुरू करने का।

वैसे पुत्तर, मुझे ना बड़ी ख़ुशी हुई जानकर कि तू औरतों को अच्छा और कम्फर्टबल महसूस कराना चाहता है। बड़ा अच्छा बच्चा है तू तो। सही जा रहा है पुत्तर!

लेकिन रोज़ की ये इश्कबाज़ी में कोई अच्छे एहसास को कैसे मिला सकता है? भई, औरतें, बिलकुल आप ही की तरह तवज्जो का मज़ा लेती है।

इश्कबाज़ी के अपने-अपने फंडे

How to Impress a Girl and Make Her Fall in Love with a Boy

मेरे कॉलेज के दिनों में, मुझे तो बहुत मज़ा आता था कम बोलने वाले लड़कों को चिढा़ने में। लेकिन जैसे ही उन लडकों में से कोई बोल पड़ता था तो मैं खुद चुप हो जाती थी। क्यूंकि मुझे नहीं पाता वो मेरी इस छेड़छाड़ का क्या मतलब निकाल रहे थे।

अब क्या बोलूं मैं, दुर्भाग्यवश, अपने भारत में, औरतें जो इश्कबाज़ी करती है या इश्कबाज़ी में कोई बुराई नहीं देखती, उन्हें 'आसान' का लेबल दे दिया जाता है, यानी की ऐसी लड़कियां जिनके साथ कोई भी कैसे भी रिश्ता बना सकता है।

विज्ञापन

फिल्मों की नकल ना करें

How to Impress a Girl and Make Her Fall in Love with a Boy

हाँ तो साहिल, तेरी मुश्किल है बातचीत कैसे शुरू की जाए। सबसे पहला नियम - किसी फिल्म या टीवी प्रोग्राम से आइडिया ना ले। भारतीय लड़की का दिमाग चकराया हुआ और डरा हुआ है और मर्दों के खिलाफ उसका प्रतिपक्ष हमेशा तैयार है।

तो नहीं, उसका stalking से और उसे परेशान करने से वो तुझसे प्यार नहीं करने लगेगी। और हाँ, ये घटिया बातों से कोई बहुत अच्छी बातचीत की शुरुआत भी नहीं होगी। उल्टा उसकी रात की नींद भी उड़ जाएगी, पर उस तरह से नहीं जैसा तूने सोचा था।

पुत्तर जी, जो चीज़ काम करती है वो है अप्रत्यक्ष सोच। क्या कुछ ऐसे दोस्त है जो तुम दोनों के दोस्त हो? उनको बोल ना की तेरे बारे में कुछ अच्छी बातें लड़की को बताये। हाँ, अगर तुझे किसी पार्टी में कोई लड़की पसंद आती है, तो उसके पास जा और बातचीत शुरू कर - इसमें कोई बुराई नहीं है।

हाव भाव की भाषा

How to Impress a Girl and Make Her Fall in Love with a Boy

सिर्फ इधर-उधर की कुछ बातें कर बिना कोई खुल्लमखुल्ला संकेत दिए। थोडा मज़ाकिया बनने की कोशिश कर, कुछ साधारण चीज़ों के बारें बातें कर और उसको प्रभावित करने की, ओये मेरा मतलब इम्प्रेस करने की कोशिश ना कर। जैसा है वैसे रह और एक दम से ही उस पर लाइन ना मार। कम से कम पहले आधे घंटे के लिए तो नहीं।

इस पर ध्‍यान दे की उसकी प्रतिक्रिया यानी रिऐक्शन तेरी तरफ कैसा है। उसके हाव-भाव की भाषा को समझने की कोशिश कर। क्या वो लगातार तेरी तरफ देख रही है? या वो खुद तेरे साथ फ्लर्ट, मतलब इश्कबाज़ी करने की कोशिश कर रही है?

इसमें से चाहे कुछ भी हो, बेटा जी, किस्मत वाला तो तू ही है। अगर नहीं, तो मेरी ये सलाह है की तू पीछे हट जा। अपना बोरिया बिस्तर पैक कर और अपना जादू कहीं और जाके चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed