फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   How To Happy A Girls

लड़कियों को खुश कैसे करें

Sun, 24 Feb 2013 07:23 PM IST
Updated Sun, 24 Feb 2013 07:23 PM IST
How To Happy A Girls

लड़कियों को खु्श करना बहुत मुश्किल होता है। यदि आप थोड़ी सी भी चूक कर दें तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। इतना ही नहीं इसके लिए सबसे पहले माहौल को परखना भी बेहद जरूरी है। यदि आप भी लड़कियों को खुश करने के उपाय खोज रहे हैं तो परेशान ना हो। हम आपको बता रहे हैं लड़कियों का दिल जीतने और उन्हें खुश करने के टिप्स के बारे में।



* माहौल को परखें- लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए कि आप उनसे जाकर तुरंत अपने प्यार का इजहार ना करें। बल्कि पहले उनके आसपास के माहौल को अच्छी तरह से जाने-समझें। नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।


* पहले दोस्ती करें- लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको चाहिए कि पहले आप उनसे दोस्ती की मांग करें। उनसे दोस्ताना संबंध बनाकर आप उन्हें आराम से अपने दिल की बात बता सकते हैं।
विज्ञापन


* बातचीत करें- लड़की को प्रपोज करने से पहले आप उनसे बातचीत करें। उन्हें यह अहसास ना करवाएं कि आप उन्हें प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं। आमतौर पर लड़कियां बात करने की शौकीन होती हैं। ऐसे में आपमें बात करने का हुनर होना चाहिए।

* बॉडी लैग्वेंज को समझें- किसी भी लड़की से बात करने या उन्हें खुश करने के लिए आपको चाहिए कि आप ये जानें कि लड़कियां आपसे बात करने में रूचि ले भी रही हें या नहीं। क्या उनको आपकी बातों में मजा आ रहा है या नहीं।

* इंप्रेस करना है जरूरी- लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने और उन्हें खुश करने का सबसे बढ़िया फॉर्मूला है कि आप उन्हें इंप्रेस करें। यदि आपको अहसास होता है कि लड़की आपकी इंप्रेस है तो आपको मुस्कुराकर प्यार से बात करनी चाहिए।

* पॉजिटिव एटीट्यूट रखें- आपको चाहिए कि लड़कियों से पॉजिटिव बात करें और अपने एटीट्यूट को पॉजिटिव रखें, ताकि लड़कियों आपसे बात करने के लिए प्रेरित हो।

* हंसी-मजाक भी करें- आपको चाहिए कि आप सीरियस बातों और हल्की-फुल्की बातों के बीच तालमेल बनाकर रखें। आप सिर्फ गंभीर या फिर सिर्फ हंसी मजाक ही ना करते रहें। इससे आपसे लड़कियां बात करने की इच्छुक होंगी। आपको चाहिए कि आपके आसपास के लोग उदास हें तो आप उनको हंसा सकें।


* संकोची ना बनें- आपको चाहिए कि आप लड़कियों के आगे बिल्कुल भी नर्वस ना हो। ना ही आप बात करने से डरे और संकोची स्वभाव तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए, वरना लड़कियां आपसे दूर भागने लगेंगी।

* उतावले ना हो- बहुत अधिक उतावले ना हो और बहुत ज्यादा ना बालें बल्कि लड़कियों को बोलने का भी मौका दें। साथ ही आपको लड़की की तारीफ भी करनी चाहिए लेकिन बहुत बनावटीपन से नहीं।

इन टिप्स से आप आसानी से किसी भी लड़की को आराम से इंप्रेस कर सकते हैं और अपने दिल की बात भी आराम से कर सकते हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed