फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   how to date

पहली बार डेटिंग करें, लेकिन जरा संभलकर

Mon, 13 Oct 2014 03:11 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
how to date

यदि आपको अपनी उम्मीद के अनुकूल जवाब मिले तो शायद उस व्यक्ति को मुलाकात के लिए बुलाना सही कदम होगा। मुलाकात की पहल सिर्फ पुरुष करे ऐसा ज़रूरी नहीं है। महिला भी शुरुवात कर सकती हैं और इसमें शर्माने कि कोई बात नहीं।

विज्ञापन


मुलाकात से पहले जानने कि कोशिश करें कि उनको क्या पसंद है - कोई फ़िल्म या क्रिकेट मैच, म्यूजियम या फिर एक लम्बी सैर। अपने आस पास के स्थानो के बारे में प्लान करें जहाँ आप दोनों इत्मिनान से बातचीत कर सकें। मुलाकात महंगी जगह पर करना बिलकुल ज़रूरी नहीं है।
विज्ञापन

पहली मुलाकात

how to date

पहली मुलाकात अक्सर तनावपूर्ण बन जाती हैं। आप नर्वस महसूस करते हैं। थोडा अटपटा भी कि कहीं आपके मुंह से कोई ऐसी बात न निकल जाये जो उन्हें पसंद न आये। ज़यादा परेशान न हों और संयम रखें। पहली मुलाकात आपका भविष्य तय नहीं करेगी। पहली मुलाकात में आप सिर्फ एक दूसरे को थोडा सा जान पाएंगे।

जब आप दोनों पहली मुलाकात कि बढ़ा पार कर लें और ये जान लें कि आप दोनों कि बात बन जायेगी तो आप अगली मुलाकातों कि तैयारी कर सकते हैं। मुलाकात कि जगह और दिन प्लान करने कि ज़िम्मेदारी आप दोनों कि बराबर है।

अगली मुलाकातों में आप उन्हें और बेहतर जानने कि कोशिश करें, उनकी पसंद न पसदं, उनका बीता कल, उनके आने वाल कल के सपने इत्यादि। इस से आपको ये निर्णय लेने में मदद मिलेगी कि क्या आप दोनों का साथ में कोई भविष्य सम्भव है या नहीं।

आलिंगन की इच्छा

how to date

जब आप डेट कर रहे हों तो आपकी किस करने या हाथों में हाथ डालने या आलिंगन करने की इच्छा हो सकती है। इस में कुछ गलत नहीं है। लेकिन यदि आप दूसरे कि भावनाओं के बारे में संदेह रखते हों तो इस बारे में बात करना ही सबसे बेहतर उपाय है।

अपने प्रेमी या प्रेमिका से सेक्स सम्बन्ध बनाने कि शुरुवात करना एक बड़ा फैसला है। एक बार में एक ही कदम बढ़ाएं। उनकी इच्छा के बिना आगे बढ़ना उचित नहीं होगा। इसलिए इस नयी शुरुवात के बारे में उनकी राय और सहमति ज़रूरी है।

यदि आपका साथी अभी सेक्स के लिए तैयार नहीं है तो उसकी भावनाओं को इजाजत देते हुए उसे मजबूर न करें। उनके इस फैसले के पीछे कोई भी वजह हो सकती है। हो सकता है वो सेक्स सम्बन्ध सिर्फ शादी के बाद ही बनाना सही समझते हों। उन्हें वक़्त दीजिए और उनकी मनोदशा जानने के लिए उनसे खुलकर बात करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed