फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   how to celebrate rose day

‘रोज डे’ स्पेशल: कुछ इस तरह मनाएं ‘रोज डे’

Tue, 24 Sep 2013 04:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
how to celebrate rose day

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका युवा दिलों को हर पल इंतजार रहता है। जी हां, वैलेंटाइन डे का काउनडाउन शुरू हो गया है। हर साल पूरी दुनिया में ‘रोज डे’ 7 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है और इसी से शुरू होती है वैलेंनटाइन वीक की शुरूआत। यूं तो आप अपने पार्टनर को हर बार रोज देकर विश करते हैं लेकिन इस बार आप कुछ अलग तरीके से ‘रोज डे’ मना सकते हैं, आइए जानें कैसे-

विज्ञापन


रोज का चयन करें।
आमतौर पर इस दिन लाखों लोग अपने पार्टनर को रोज देते हैं। कुछ लोग अपने रिश्ते को कायम रखने, तो कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए रोज देते हैं तो कुछ अपने पार्टनर को मनाने के लिए रोज देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर रोज का अपना एक अलग मीनिंग होता है। जैसे-
विज्ञापन


रेड रोज लाल गुलाब प्यार, जुनून और सुंदरता का प्रतीक है। यैलो रोज दोस्तों को रोज डे विश करने के लिए दिया जाता है। ऑरेंज गुलाब अपनी इच्छा व्यक्त करने के लिए दिया जाता है। पिंक रोज आभार और सराहना व्यक्त करने के लिए दिया जाता है तो नारंगी गुलाब मन के मोह और उत्साह को दर्शाता है। वहीं सफेद रोज सॉरी बोलने के लिए किए जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो इस बार सबसे पहले आप अपने पार्टनर को विश करने या प्रोपोज करने के लिए रोज का चयन करें और उसे उसकी महत्ता बताएं।

सरप्राइज बुके घर भिजवाएं
आप अगर हमेशा अपने पार्टनर को अपने हाथ से रोज देते हैं तो इस बार ऐसा ना करें बल्कि आप ‘रोज डे’ ईव को ही एक ऐसा बुके तैयार करवाएं जिसमें हमर कलर के रोज हो और इस बुके को इस तरह से तैयार करवाएं कि आपकी फीलिंग्स का इजहार हो। यदि आप अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो रेड रोज ज्यादा लगवाए और दोस्ती में रोज देना चाहते हैं तो यैलो रोज ज्यादा लगवाएं।

इतना ही नहीं, कुछ रोज उतने होने चाहिए जितनी की आपके पार्टनर की उम्र है। इससे आपके पार्टनर को बेहद खुशी होगी और आपके पार्टनर को आपके दिल की बात समझने में भी देर नहीं लगेगी।

रोज के साथ ‘रोज डे’ मैसेज देना ना भूलें
आप अपने पार्टनर को रोज बुके देने के साथ-साथ एक प्यारा सा संदेश भेजना ना भूलें। इससे आप अपने दिल की बात बेहतर तरीके से कह पाएंगे। इतना ही नहीं ये मैसेज एक खूबसूरत कोटेशन के कार्ड पर होगा तो और भी अच्छा होगा।

खुद सजाएं बुके
आप चाहे तो अपने पार्टनर के लिए एक प्यारा सा बुके तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस बुके में आप एक फोटो फ्रेम भी फिट कर सकते हैं जिसमें आप दोनों की कोई प्यारी सी फोटो लगी हो।

पार्टनर की पसंद जानें
ये जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर को क्या चीज सबसे ज्यादा तोहफे के रूप में पसंद आएगी। आप उसे खरीद कर अपने पार्टनर को देकर उन्हें रोज डे पर खुश कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप जो भी चीज खरीद रहे हो उसमें कलर्स वहीं हो जिसमें आप अपने दिल की बात शेयर करना चाहते हैं।

रोज देकर करें दिन की शुरूआत
आप अपनी और अपने पार्टनर की दिन की शुरूआत रोज देकर करें। फिर चाहे आप वो ऑनलाइन रोज भेंजें, कोई रोज रिलेटेड मैसेज भेजें या फिर बुके दे या कोई फ्लोवर्स की फोटो भेजें। इसके बाद आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ रहे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करने की कोशिश करें। इतना ही नहीं पूरे दिन के बाद आप जब अपने पार्टनर से अलग हो रहे हों तो एक अच्छा सा खुद का बनाया हुआ बुके दें और पार्टनर को अहसास करवाएं कि वो आपने खुद बनाया है।


इस तरह से आप अपना ‘रोज डे’ सेलिब्रेट करेंगे तो आपका पार्टनर भी खुश होगा और उसे महसूस होगा कि वो दुनिया का सबसे लक्की इंसान है जो उसे आप जैसा केयरिंग पार्टनर मिला। तो फिर आप तैयार हो जाइए अपने ‘रोज डे’ को स्पेशल बनाने के लिए क्योंकि आपके पास बहुत कम समय बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed