{"_id":"4b64c1b985769f326dac6ced503e9de3","slug":"here-s-how-sad-songs-could-help-you-get-over-a-break-up-relationship-news-hindi-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के दर्द से निजात दिलाते हैं ऐसे गाने","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ब्रेकअप के दर्द से निजात दिलाते हैं ऐसे गाने
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी हम उदास होते हैं तो दर्दभरे गाने सुनना पसंद करते हैं। ऐसा क्यों होता है इस पर एक रिसर्च की गई। रिसर्च के मुताबिक, दर्दभरे गाने सुनने से लोगों को वाकई ब्रेकअप से उबरने और खुश रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, जर्मन की एक रिसर्च में पाया गया कि जब कोई उदास होता है तो दर्दभरे गाने सुनकर वो अधिक भावनात्मक महसूस करता है और लाइफ की अलग-अलग तरह से कल्पनाएं करने लगता है।
विज्ञापन
जर्मनी, बर्लिन की यूनिवर्सिटी के लेखक लिला तारूफी का कहना है कि दुखभरे गानों में नेगेटिव मूड और भावनाओं को दूर करने की क्षमता होती है। साथ ही ऐसे गाने खुद का सांत्वना देते हुए नजर आते हैं। यानी दर्दभरे गीत हमारी मुश्किल घड़ी में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
दुनियाभर के 772 लोगों पर करवाई गई रिसर्च में पाया गया कि लोग ब्रेकअप के बाद खासतौर पर दर्दभरे गाने सुनना पसंद करते हैं। प्रतिभागियों का कहना था कि वे अकेले रहने से बेहतर सैड सॉन्ग सुनना पसंद करते हैं। प्रतिभागियों ने ये भी बताया कि पार्टनर से बहस होने के बाद भी वे दर्दभरे गाने सुनना पसंद करते हैं।
लोग गानों के माध्यम से अपने नेगेटिव इमोशंस को बता पाते हैं जिसे वो वास्तविक जीवन में अनुभव कर रहे होते हैं। लोगों को सैडनेस के दौरान सिंगर जॉनी कैस का गाना 'हर्ट एंड बीटहोवन' और 'मूनलाइट सोनाटा' सुनना सबसे ज्यादा भाता है।