फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   gap in sex to get rid of boredom

बोरियत से बचने के लिए रोजाना ना करें सेक्स

Sun, 24 Feb 2013 09:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
gap in sex to get rid of boredom

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि रोजाना सेक्स करने से आप फिट रह सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सेक्स करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। वैसे भी रिसर्च में इस बात का खुलासा हो चुका है कि यदि आप तनाव में होते हैं या सेक्स ना करने की मनःस्थिति में होते हैं तो आपको सेक्स नहीं करना चाहिए इससे आपको शारीरिक और मानसिक नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, सवाल ये उठता है कि वे कौन से कारण हैं जिससे रोजाना सेक्स में गैप होना जरूरी हो जाता है? आइए जानने की कोशिश करें उन कारणों को।

मानसिक जुड़ाव होना है जरूरी
सेक्स को सिर्फ शरीर से जोड़कर ही नहीं देखा जाता बल्कि मन और दिमाग से जोड़कर भी देखा जाता है। यदि आप मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं तभी आप सेक्स को एन्जॉय कर पाते हैं। वैसे भी आप सेक्स उसी व्यक्ति के साथ करना पसंद करते हैं जिससे आपका जुड़ाव होता है।
विज्ञापन


हारमोन्स का संतुलन बनाने के लिए
कई बार रोजाना सेक्स करने से महिलाओं के हारमोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है, हालांकि ये माना जाता है कि रोजाना सेक्स से आप चुस्त-दुरूस्त रहते हैं और कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं लेकिन महिलाएं हारमोन्स के कारण कई शारीरिक समस्याओं से जूझने लगती हैं, ऐसी स्थिति में आपको बीच-बीच में सेक्स करना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमन से ना करें सेक्स
कई आपका सेक्स का मन नहीं होता और आपका पार्टनर सेक्स करना चाहता है फिर भी आप सेक्स ना करें, इससे आप दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो जाएगी और आप अपने पार्टनर से मन से नहीं जुड़ पाएंगे।

बोरियत का इलाज सेक्स नहीं
आमतौर पर व्यक्ति की टेडेंसी होती है कि वो जल्दी ही चीजों से बारे होने लगता है। यदि आप रोजाना सेक्स करेंगे तो आप सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाएंगे और ये आपके रूटीन में आ जाएगा। रिश्तों में नयापन लाने और आपसी रिलेशन को रोमांचक बनाने के लिए रोजाना सेक्स करने से बचें।

पीरियड्स के दौरान बचें
कई बार महिलाएं ये सोचकर पीरियड्स के दौरान बिना प्रिकॉशन्स के सेक्स करती हैं कि इससे पवे प्रेग्नेंट नहीं होगी लेकिन क्या आप जानती हैं पुरूष का सीमन महिला के शरीर में लगभग 7 दिन तक रहता है जिससे आप आसानी से प्रेग्नेंट हो सकती हैं, इतना ही नहीं पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिलाएं कई गंभीर बीमारियों, इन्फेक्शन इत्यादि का शिकार हो सकती हैं।

इंफेक्शन के दौरान परहेज
यदि आपको कोई सेक्सुअल संक्रमण या इंफेक्शन है तो आपको सेक्स करने से बचना चाहिए, इससे आपके पार्टनर को भी इन्फेक्शन की आशंका बढ़ जाती है।

तनाव के दौरान ना करें सेक्स
यदि आप बेहद तनाव में है या किसी प्रेशर में है तो बिल्कुल भी सेक्स ना करें, इससे आप ना तो सेक्स को एन्जॉय कर पाओगे ना ही आपके मन को शांति मिलेगी बल्कि इससे आपका पार्टनर आपसे अपसेट हो सकता है।


एक्सपर्ट की मानें तो सेक्स को तन-मन से एन्जॉय करना चाहिए और इसे दैनिक क्रिया ना समझ कर रिश्तों को करीब लाने में मददगार समझना चाहिए। सेक्स सिर्फ करने के लिए नहीं बल्कि उसको भरपूर एन्जॉय करने के लिए करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed