फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Does he want sex? Or love? His eyes will tell!

ये प्यार है या हवस, बताएंगी आंखें!

Tue, 22 Jul 2014 12:25 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
Does he want sex? Or love? His eyes will tell!

आप अक्सर अपने पार्टनर को देखकर इस दुविधा में रहते हैं कि वो सचमुच आपको प्यार करता है या फिर वो सिर्फ सेक्स के लिए आपके साथ प्यार का नाटक करता है तो अब आप आसानी से इस दुविधा से मुक्ति पा सकते हैँ।

विज्ञापन


ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि आप सिर्फ आंखे देखकर पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको सच्चा प्यार करता है या फिर ये हवस है।
विज्ञापन


आंखों से कैसे जानेंगे

Does he want sex? Or love? His eyes will tell!

द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, यदि आपके पार्टनर की निगाहें आपके चेहरे पर हैं तो वो आपसे प्यार करता है लेकिन यदि आपके पार्टनर की निगाहें आपके शरीर के अन्य पार्ट्स पर है तो वो सिर्फ आपसे सेक्स चाहता है।

शिकागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस रिसर्च में पाया गया ‌कि आंखों के पैटर्न और आंखों के धुमाने की गति से आसानी से पता लगा सकते हैँ कि पार्टनर आपसे क्या चाहता है।

कैसे किया गया ये शोध

Does he want sex? Or love? His eyes will tell!

इस रिसर्च को दो भागों में किया गया। पहले परीक्षण के दौरान जेनेवा यूनिवर्सिटी के छात्रों को कुछ लड़कियों और छात्राओं को कुछ लड़कों की तस्वीर दिखाई गई।

तस्वीरें दो तरह की थी एक तस्वीर में दो लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं और दूसरी में लड़के और लड़कियां ठीक कैमरे के सामने देख रहे हैं।

तस्वीरें दिखाने के बाद छात्र और छात्राओं से सवाल जवाब किए गए जिसमें पूछा गया कि तस्वीर में देखने वाले युवक और युवती की आंखें देखने पर क्या लगता है वे प्यार से देख रहे हैं या हवस की निगाहों से।

विज्ञापन

क्या पाया गया परिणाम में

Does he want sex? Or love? His eyes will tell!

इस रिसर्च के परिणाम बेहद चौंकाने वाले थे। शिकागो यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल न्यूरो इमेजिंग लेबोरेटरी के निदेशक स्टेफनी कैकियोप्पो ने बताया कि जिन तस्वीरों में लोग एक-दूसरे को देख रहे थे उन्हें छात्र-छात्राओं को प्यार नजर आया।

जबकि जो तस्वीरें कैमरे के सामने देख रहीं थी उनमें हवस दिखाई दी। यानी वे लोग सेक्स के लिए तत्पर थे। कैकियोप्पो ने माना कि सिर्फ आंखे किस दिशा में किस लहजे से देख रही हैं उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका पार्टनर आपसे क्या उम्‍मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed