{"_id":"5ab41aa2-4515-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"do-you-know-how-single-men-think","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैचलर्स के बारे में 10 वो बातें जो आप नहीं जानतीं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बैचलर्स के बारे में 10 वो बातें जो आप नहीं जानतीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल्स! आपने लोगों को ये कहते अकसर सुना होगा कि बैचलर लाइफ बहुत मजेदार होती है। बैचलर लाइफ के दिन बड़े ही रोमांचक होते हैं। लेकिन कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि आखिर लड़कियों के बारे में ये बैचलर लड़के क्या सोचते हैं। या फिर बैचलर लड़के कैसी लड़कियों को पसंद करते हैं। आइए जानें बैचलर लड़कों की सोच के बारे में।
विज्ञापन
- प्रोफाइल की छानबीनः हालांकि सभी ऐसे नहीं हैं मगर आधे से ज्यादा बैचलर्स तो यही करते हैं। जी हां, 55 फीसदी लड़के डेट पर जाने से पहले लड़की की गूगल और फेसबुक पर छानबीन करते हैं। तो अपना फेसबुक प्रोफाइल जरा ठीक-ठाक बनाए रखें।
विज्ञापन
- पहली डेट पर सेक्स से तौबाः तो अगर आप खुद चाहें तो भी बेहतर होगा कि पहली डेट पर सेक्स से परहेज करें। क्योंकि रिसर्च बताती है कि लगभग 78 फीसदी लड़के पहली डेट पर सेक्स करने को अच्छा नहीं मानते।
विज्ञापन विज्ञापन
- पिछली गर्लफ्रैंड मेमोरी से डिलीट नहीं होतीः पिछली गर्लफ्रैंड को खतरे की घंटी मानें। अपने बैचलर ब्वायफ्रैंड को उसके आसपास भी न फटकने दें। कारण? रिसर्च बताती है कि 63 फीसदी बैचलर अपने एक्स फ्रेंड या एक्स गर्लफ्रेंड के टच में रहते हैं।
- डॉमिनेट करने में बुराई नहीं: इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं कि आपने किसी दिन अपने ब्वायफ्रैंड को कुछ ज्यादा ही डॉमिनेट कर दिया। 69 फीसदी बैचलर्स को डोमिनेटिंग लड़कियां ज्यादा पसंद आती है।
- मायने रखती है दोस्तों की पसंदः अपने ब्वायफ्रैंड के दोस्तों को देखकर चिढ़ें नहीं। अगर हो सकते तो उनसे बहुत अच्छे से पेश आएं। 49 फीसदी लड़के उस लड़की के साथ डेट पर नहीं जाते जिसे उनके दोस्त पसंद नहीं करते।
- ऐ मेरे हमसफरः 49 फीसदी बैचलर मानते हैं कि हर किसी का एक हमसफर जरूर होता है। वैसे यह परसेंटेज 50 से नीचे है मगर फिर भी ऐसे बैचलर्स की कमी नहीं जो अपने रिलेशन को सीरियसली लेंगे और जीवन भर साथ निभाने के बारे में सोचेंगे।
- गलत नाम पर नाराज मत होनाः लगभग 31 फीसदी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड का नाम याद नहीं रख पाते और उसे गलत नाम से पुकाते हैं। इसलिए अगर कभी आपका ब्वायफ्रैंड आपका नाम उल्टा-पुल्टा बोले तो उसकी नियत पर शक न करें।
- मिशन इंपासिबलः 47 फीसदी बैचलर मानते हैं कि महिलाओं को पाना बहुत मुश्किल होता है। और अब आपकी समझ में आ गया होगा कि वे उन्हें इंप्रेस करने के लिए उटपटांग हरकतें क्यों करते हैं?
- छोटी-छोटी बातें: तो बैचलर ब्वायफ्रैंड की छोटी-छोटी कोशिशों को नजरअंदाज न करें। रिसर्च बताती है कि 92 फीसदी बैचलर ऐसा सोचते हैं कि रिश्ते को जोड़ने की एक छोटी सी कोशिश भी रिश्ते में बदलाव ला सकती है।
- किस्मत कनेक्शनः 33 फीसदी बैचलर मानते हैं कि लड़की से मिलने का सबसे बेहतर तरीका है किसी दोस्त को बीच में लाया जाए। तो किस्मत-लव-कनेक्शन का यह कांप्लीकेटेड गणित कभी आपकी लाइफ में आए तो इसको सावाधानी से हल करें।